फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सुपरहिट रिकॉर्ड

Mon, 22 Oct 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rohit sharma - फोटो : acc
धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने रविवार को वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और नाबाद 152 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को पहले वन-डे में आसानी से 8 विकेट की जीत दिलाई। रोहित को 'हिटमैन' क्यों कहा जाता है, इसे उन्होंने गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में बेहतरीन पारी खेलकर साबित किया। अपनी पारी की धीमी शुरुआत करने के बाद अचानक मुंबई के बल्लेबाज ने गियर बदला और सिर्फ 117 गेंदों में 15 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 152 रन बना दिए। उन्होंने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
sachin tendulkar 200
रोहित शर्मा वन-डे में सर्वाधिक बार 150 रन की पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। तेंदुलकर और वॉर्नर ने वन-डे क्रिकेट में पांच-पांच बार 150 या इससे अधिक रन की पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 6
rohit sharma
रोहित शर्मा भारत में सबसे कम पारियों में 4,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इस मामले में वह महान सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से केवल एक पारी से चूक गए। लिटिल मास्टर गावस्कर ने भारत में खेलते हुए 86 पारियों में 4,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे।

4 of 6
रोहित शर्मा
इसके अलावा रोहित शर्मा वन-डे में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में शीर्ष पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल काबिज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 272 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व आतिशि ओपनर सनथ जयसूर्या 263 छक्कों के साथ मौजूद हैं। रोहित शर्मा 172 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। सचिन तेंदुलकर 167 छक्कों के साथ चौथे और एडम गिलक्रिस्ट 144 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा
वैसे, टीम इंडिया की तरफ से वन-डे में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर काबिज हैं। एमएस धोनी 210 छक्कों के साथ इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। सचिन तेंदुलकर 195 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 194 छक्कों के साथ रोहित शर्मा तीसरे, 190 के साथ सौरव गांगुली चौथे और 155 छक्कों के साथ युवराज सिंह पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद अफरीदी
विश्व स्तर पर देखा जाए तो सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा आठवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी 351 छक्के जमाकर बादशाह बने हुए हैं। क्रिस गेल 275 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सनथ जयसूर्या 270 तीसरे, एमएस धोनी 217 चौथे, एबी डीविलियर्स 204 पांचवें, ब्रेंडन मैकुलम 200 छठें और सचिन तेंदुलकर 195 सातवें स्थान पर हैं।

नोट- इसमें खिलाड़ियों द्वारा आईसीसी, एशियाई टीम और अपने देश के लिए लगाए छक्के शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें