फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रन मशीन' विराट कोहली बने रिकॉर्ड्स के शहंशाह, वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाई कीर्तिमानों की झड़ी

Mon, 22 Oct 2018 05:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली
टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली ने एक बार फिर मैदान पर उतरकर कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी है। उन्हें रिकॉर्ड किंग कहना कतई गलत नहीं होगा। कप्तान विराट ने रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने 88 गेंदों में 16 चौकों की मदद से अपने वन-डे करियर का 36वां सैकड़ा पूरा किया।
विज्ञापन

2 of 9
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI Twitter
कोहली की पारी का अंत देवेंद्र बिशु ने किया जब उन्होंने 107 गेंदों में 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 140 रन बना चुके कोहली को स्टंपिंग कराया। चलिए गौर करते हैं कि कोहली ने क्या कीर्तिमान स्थापित किए।
विज्ञापन

3 of 9
विराट कोहली
बता दें कि कोहली ने अपने वन-डे करियर का 36वां शतक पूरा किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां शतक जमाया। भारत में उनका 15वां शतक रहा। एशिया में कोहली का 24वां शतक रहा। 2018 में कोहली ने चौथा सैकड़ा पूरा किया। बतौर कप्तान कोहली ने 14वां शतक जमाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने 22वां शतक जमाया।

4 of 9
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
विराट कोहली वन-डे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 6,000 या इससे अधिक रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही ऐसा कमाल कर पाए थे। 
विज्ञापन

5 of 9
sachin tendulkar
वन-डे में एक देश में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर पहुंचे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। कोहली ने भारत में 15 शतक जमाए। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 14 शतक जमाए थे। एक देश में सर्वाधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले तेंदुलकर ने भारत में 20 शतक ठोके हैं।
विज्ञापन

6 of 9
विराट कोहली
विराट कोहली बतौर कप्तान सर्वाधिक वन-डे शतक जमाने के मामले में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ा। डीविलियर्स ने कप्तान रहते हुए 13 शतक जमाए जबकि कोहली के 14 शतक पूरे हुए। बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 22 शतक जमाए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इसके अलावा भी 29 वर्षीय कोहली ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वह लगातार तीन साल (2016, 17, 18) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या अधिक रन बनाने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों में कुल 35 पारियों में यह कारनामा किया है।

8 of 9
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली बतौर कप्तान दो बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार या इससे अधिक रन बना चुके हैं। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की बराबरी की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार दो हजार या इससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज हैं। पोंटिंग ने तीन बार यह कमाल किया है।
विज्ञापन

9 of 9
एमएस धोनी और विराट कोहली
विराट कोहली ने बतौर टीम इंडिया के कप्तान सर्वाधिक बार मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। विराट को 140 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह बतौर भारतीय कप्तान उनका 17वां मैन ऑफ द मैच खिताब रहा। धोनी भी कप्तान के रूप में इतनी बार मैन ऑफ द मैच खिताब जीत चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें