फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ संघर्ष कर रहे रोहित शर्मा, पिछली 12 पारियों में नौ बार हुए आउट

Sat, 21 Dec 2024 09:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

इस सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम शानदार वापसी करना चाहेगी और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों को अपनी फॉर्म में सुधार की जरूरत होगी।
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करने वाली भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में जीत की लय बरकरार रखने में नाकाम रही और मेजबानों ने एडिलेड टेस्ट 10 विकेट से जीत लिया। तीसरा मैच ड्रॉ रहा। इस तरह यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत का शीर्ष क्रम पिछले दोनों मैचों में नाकाम रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एडिलेड टेस्ट में टीम से जुड़े। पहले मुकाबले में वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से शामिल नहीं हो सके थे। वापसी के बाद फैंस को उम्मीद थी कि हिटमैन के बल्ले से उन्हें कुछ बड़ी पारियां देखने को मिलेंगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। बड़ी पारी तो बहुत दूर की बात है, वह विकेट पर टिकने के लिए भी संघर्ष करते दिख रहे हैं। इस सीरीज में अब तक उन्होंने चार पारियों में तीन, छह और 10 रन बनाए हैं। हैरानी की बात है कि उन्हें तीनों ही पारियों में तेज गेंदबाजों ने अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान पिछले कुछ वक्त से दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते दिख रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछली 12 पारियों में उन्होंने दाएं हाथ के तेंज गेंदबाजों के खिलाफ सिर्फ 106 रन बनाए हैं। नौ बार वह आउट हुए हैं और उनका औसत 11.8 का रहा है। हैरानी की बात ये है कि टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत साल दर साल गिरता जा रहा है। इस साल उन्होंने 26.39 के औसत से रन बनाए हैं।

टेस्ट में रोहित का बल्लेबाजी औसत

साल औसत
2013 66.60
2014 26.33
2015 25.07
2016 57.60
2017 217.0
2018 26.28
2019 92.66
2021 47.68
2022 30.00
2023 41.92
2024 26.39

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इस सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम शानदार वापसी करना चाहेगी और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों को अपनी फॉर्म में सुधार की जरूरत होगी। इस ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का रिकॉर्ड शानदार है। नाथन लॉयन ने 24 पारियों में 45 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, पैट कमिंस को 35, मिचेल स्टार्क को 25 और स्कॉट बोलैंड को 10 विकेट मिले हैं। इनसे पार पाने के लिए भारत के शीर्ष क्रम को कड़ी मेहनत करनी होगी।

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दबदबा

गेंदबाज पारी विकेट औसत 4 W/5 W
नाथन लायन 24 45 32.1 3/1
पैट कमिंस 13 35 17.0 1/4
मिचेल स्टार्क 14 25 30.2 2/0
स्कॉट बोलैंड 04 10 13.8 0/1
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिराज और लाबुशेन - फोटो : BCCI
तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया टीम डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें अंक बांटने पर मजबूर हुईं। भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है और दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर मौजूद है। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अगले दो मैचों में हार से बचना होगा। भारत शेष दो मैचों में एक ड्रॉ और एक जीत दर्ज कर सका तो भी उसकी उम्मीदें रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें