फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की साल 2024 की ये भविष्यवाणियां हो गईं सच, जानिए इनके बारे में

Sat, 21 Dec 2024 07:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां की थीं।  बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बाबा वेंगा की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Adobe Stock
Baba Vanga Predictions 2024: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga 2024 Predictions) की थीं, जो बेहद डराने वाली थीं। प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Predictions) सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। 

बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा की साल 1996 में 85 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
दावा किया जाता है कि बाबा वेंगा की 85 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक घातक तूफान में उनकी आंखों की रोशनी जाने के बाद उनको अपनी शक्तियां मिली थीं। एस्ट्रोफेम के मुताबिक, बाबा ने साल 2024 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश की भविष्यवाणी की थी। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं कि साल 2024 में बाबा वेंगा की कौन-कौन सी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता

बाबा वेंगा ने कुछ सकारात्मक भविष्यवाणियां भी की थीं। उनके मुताबिक, साल 2024 में चिकित्सा के क्षेत्र में सफलताओं की उम्मीद है। इसमें अल्जाइमर जैसी बीमारियों के लिए नए उपचार और 2024 तक कैंसर का संभावित इलाज शामिल है।  बाबा वेंगा की यह भविष्यवामी सच साबित हुई है, क्योंकि रूस ने दावा किया है कि उसने कैंसर की वैक्सीन बना ली है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि 2025 से वैक्सीन लगानी शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, रूस ने यह भी साफ किया है कि इस वैक्सीन का शॉट सिर्फ कैंसर मरीजों के लिए होगा, न कि ट्यूमर को बनने से रोकने के लिए। 

UFO: नासा के लाइव वीडियो में दिखा एलियन यान, फिर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल

4 of 6
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
यूरोप में आतंकी हमला

बाबा वेंगा ने साल 2024 में यूरोप में आतंकी हमले की आशंका भी जताई थी। उनकी यह भी भविष्यवाणी सच साबित होती देखी रही है। यूरोप के कुछ देशों में आतंकी हमले की कोशिश हुई है, तो कुछ में हमले भी हुए हैं। हाल ही में जर्मनी में क्रिसमस मार्केट में एक शख्स ने तेज रफ्तार एक कार घुसा दी, जिसमें अभी तक 11 लोगों की मौत हो गई है। 

Ajab-Gajab: दुनिया की पांच सबसे अनोखी सजाएं, जिनके बारे में जानकर हैरत में पड़ जाएंगे
विज्ञापन

5 of 6
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
प्राकृतिक आपदा

बाबा वेंगा ने साल 2024 में गंभीर मौसमी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के आने की भविष्यवाणी की थी। यह भी कुछ हद तक सच साबित हुई। अध्ययन से जानकारी मिली है कि उच्चतम तापमान बढ़ गया है। साल 2024 में दुनियाभर में भीषण गर्मी देखने को मिली। भीषण गर्मी झेलने के बाद दुनिया के अधिकतर देशों को बारिश और बाढ़ की मार झेलनी पड़ी। 

Zara Hatke: 4 लाख की आबादी वाले इस देश में नहीं है एक भी मच्छर, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की महाविनाश की भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
आर्थिक संकट

बाबा वंगा ने साल 2024 में आर्थिक संकट आने की भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक शक्ति में बदलाव, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कर्ज का बढ़ता स्तर बताया था। अगर आप देखा जाए, तो इस साल अमेरिका लगातार मुद्रास्फीति से जूझता रहा है। अमेरिका के अलावा जापान में भी आर्थिक गति सुस्त रही। कई दूसरे देशों की भी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें