ROHIT DHAWAN
रोहित ही नहीं शीर्ष क्रम के अन्य दो बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन भी बड़ी पारी खेलकर विश्व कप में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम पर करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हर चार साल में होने वाले क्रिकेट महाकुंभ में यूं तो दो दोहरे शतक लगे हैं लेकिन भारत की तरफ से सर्वोच्च स्कोर 183 रन है जो गांगुली ने 1999 में टांटन में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इसके बाद विश्व कप में केवल दो अवसरों पर भारतीय बल्लेबाजों ने 150 के स्कोर को पार किया।