एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले दक्षिण अफ्रीका के महानतम बल्लेबाजों में शुमार एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट और 228 वनडे खेले हैं। इसमें एबी ने टेस्ट में 50.6 की औसत से 8765 रन और वन-डे में 53.6 की औसत से 9577 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 78 टी-20 भी खेले और 1672 रन बनाए।
डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 47 शतक भी लगाए हैं।