फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: 'हिटमैन' के भूकंप से थर्राया इंदौर का ग्राउंड, टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Sat, 23 Dec 2017 09:13 AM IST
amarujala.com; presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 7
rohit sharma - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा और टीम इंडिया ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाकर इंदौर के होलकर स्टेडियम को यादगार बना दिया। रोहित शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जमाया और टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अपना बेस्ट जबकि विश्व क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। चलिए गौर करते हैं कि इंदौर में भारतीय पारी के दौरान क्या-क्या रिकॉर्ड्स बने:
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा, टीम इंडिया के पहले जबकि विश्व के तीसरे कप्तान हैं, जिन्होंने वन-डे और टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाए हैं। रोहित के अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी यह कमाल कर चुके हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा वन-डे और टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में 10 या इससे अधिक छक्के जड़ने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बने।
विज्ञापन

3 of 7
rohit sharma - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक जमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। 'हिटमैन' ने 2017 में 64 छक्के जमाए और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के 63 छक्को के रिकॉर्ड को तोड़ा। एबीडी ने 2015 में यह रिकॉर्ड बनाया था। 

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के नाम भी दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में जड़ा सबसे तेज शतक

4 of 7
क्रिस गेल
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल काबिज हैं, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के जमाए थे। वैसे रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एशियाई खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (2005 में 56 छक्के) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अपना बेस्ट जबकि वर्ल्ड क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने शुक्रवार को 20 ओवर में 260/5 का स्कोर बनाया। टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में 263/3 का स्कोर बनाया था। श्रीलंका ने 2007 में जोहानसबर्ग में केन्या के खिलाफ 260/6 का स्कोर बनाया था।
विज्ञापन

6 of 7
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
एमएस धोनी ने 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए। वो 2015 और 2016 में ऐसा नहीं कर सके थे। इसके अलावा यह पहला मौका है जब एक ही टीम के तीन खिलाड़ियों ने एक कैलेंडर ईयर में एक ही टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच या इससे अधिक शतक जमाए। विराट कोहली (6), रोहित शर्मा (5) और शिखर धवन (5) ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ शतक जमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने आज के मैच में 21 छक्के जमाए और अपने पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले टीम इंडिया ने 2016 में लौडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में 21 छक्के जड़े थे। वहीं, रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने 165 रन की साझेदारी की। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया द्वारा किसी भी विकेट के लिए की गई साझेदारी में सर्वश्रेष्ठ है। इससे पहले शिखर धवन और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में 158 रन की साझेदारी की थी। आज रोहित-राहुल ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें