फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: 'हिटमैन' का जलवा, रोहित शर्मा द्वारा दूसरे टी-20 में तोड़े गए सभी रिकॉर्ड्स

Wed, 07 Nov 2018 09:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
rohit sharma 100
टीम इंडिया के कप्तान और धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमाकर इतिहास रच दिया। 'हिटमैन' की रिकॉर्ड से भरी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से मात दी। चलिए नजर डालते हैं कि दूसरे टी20 में रोहित शर्मा ने कितने रिकॉर्ड्स तोड़े:
विज्ञापन

2 of 8
rohit sharma
रोहित शर्मा ने इस कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित ने इस साल कुल 66 छक्के लगाए हैं। पिछले साल रोहित ने कुल 65 छक्के जड़े थे। घरेलू मैदान पर खेले गए टी-20 क्रिकेट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
रोहित शर्मा
रोहित ने घरेलू मैदान पर कुल 33 छक्के लगाए हैं। इससे पहले 32 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह के नाम यह रिकॉर्ड था। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में रोहित ने ब्रैंडन मैकुलम (91) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टी-20 में 92 छक्के लगाने वाले रोहित अब इस मामले में क्रिस गेल (103) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा बने टीम इंडिया के नए 'सिक्सर किंग', युवराज-मैकुलम का तोड़ा रिकॉर्ड

4 of 8
rohit sharma
दूसरे टी-20 में भारतीय टीम की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा ने 111 रन की नाबाद पारी खेली। इस शतकीय पारी के साथ रोहित टी-20 इंटरनेशल में चार शतक लगाने वाले दुनिया के पहले और बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो को पीछे छोड़ा, जिनके नाम तीन शतक दर्ज हैं। इस दौरान रोहित ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए 61 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.96 का रहा।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में चार शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज
विज्ञापन

5 of 8
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI Twitter
रोहित ने इस मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़कर इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि भी अपने नाम की। विराट को पछाड़ने के लिए उन्हें इस मैच में 11 रन चाहिए थे, रोहित ने जैसे ही विंडीज के ओशिन थॉमस की गेंद पर छक्का लगाकर अपने स्कोर को 16 तक पहुंचाया, उन्होंने विराट को पीछे छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, बने टी-20 के सबसे महान भारतीय बल्लेबाज
विज्ञापन

6 of 8
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
विराट कोहली ने 62 इंटरनेशनल टी20 मैचों की 58 पारियों में 48.88 की औसत से 2102 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्द्धशतक लगाए हैं। वे अभी तक इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। रोहित के अब 86 मैचों की 79 पारियों में 33.89 की औसत से 2203 रन हो गए और वे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे क्रम पर पहुंच गए।
विज्ञापन

7 of 8
मार्टिन गप्टिल - फोटो : twitter
यदि इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल शीर्ष पर हैं। गप्टिल 75 मैचों की 73 पारियों में 34.40 की औसत से 2271 रन बना चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 फिफ्टी लगाई हैं। रोहित ने पाकिस्तान के शोएब मलिक (2190 रन, 108 मैच) और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मॅक्कुलम (2140 रन, 71 मैच) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

8 of 8
धवन-रोहित - फोटो : file
रोहित शर्मा-शिखर धवन ने टी-20 में सर्वाधिक रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। रोहित-धवन के बीच 1155 रनों की साझेदारी होते ही उन्होंने डेविड वॉर्नर-शेन वॉटसन (1154) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: गब्बर-हिटमैन की जोड़ी ने टी-20 में रचा इतिहास, वॉर्नर-वॉटसन का तोड़ा रिकॉर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें