रोहित शर्मा और लसिथ मलिंगा
- फोटो : पीटीआई
लक्ष्मण ने कहा कि हमारी टीम आईपीएल के पहले सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन रोहित ने बेहतरीन खेल दिखाया था। उन्होंने जिस तरह से मध्यक्रम में दबाव में बल्लेबाजी की वह शानदार था। रोहित आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 188 मैचों में 31.60 की औसत से 4898 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 109 रन है।