टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही 15 अगस्त 2020 को संन्यास का एलान किया हो, लेकिन लंबे समय से उनके विकल्प की तलाश शुरू हो चुकी थी। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति लगातार ऋषभ पंत पर भरोसा जताते रही, उन्हें माही के साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल करती रही, ताकि पंत धोनी से खेल की बारीकियां समझते रहे। शुरुआत में जरूर दिल्ली के इस खिलाड़ी ने खुद को साबित भी किया, लेकिन फिर उनके खेल में गिरावट दर्ज होने लगी। अब ऋषभ की बजाय केएल राहुल को मौके दिए जा रहे हैं।