फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: चौथे टेस्ट के दूसरे दिन बने 7 खास कीर्तिमान, ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

Sat, 01 Sep 2018 06:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ऋषभ पंत - फोटो : Indian Express
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच साउथहैम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 6 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी (246) के जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई। वहीं, दोनों टीमों के बीच जारी इस मुकाबले के दूसरे दिन कई शानदार रिकॉर्ड बने हैं...
विज्ञापन

2 of 8
पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़कर अपने करियर का 15वां टेस्ट शतक जड़ा है। यह शतक उनके लिए इसलिए बेहद खास है कि उन्होंने  भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर 5 साल बाद कोई शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में शतक जड़ा था। वहीं, एशिया के बाहर पुजारा का यह दूसरा शतक है।
विज्ञापन

3 of 8
ऋषभ पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिए। अपने करियर की दूसरे टेस्ट में उन्होंने 29 गेंदें खेली मगर एक भी रन नहीं बना सके और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर एक भी रन नहीं बनाने वाले विकेटकीपर की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 में 22 गेंदें खेलकर बिना रन बनाए शू्न्य पर आउट हुए थे। तीसरे नंबर पर डेविड विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1992 में 21 बॉल खेलकर शून्य पर आउट हुए थे।

4 of 8
विराट कोहली
सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में एशियन कप्तान के तौर पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने फिलहाल मौजूदा सीरीज में 453 रन बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर भी इन्हीं का नाम है। साल 2014/15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन्होंने 449 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम है, जिन्होंने साल 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ 426 रन बनाए थे।
विज्ञापन

5 of 8
पुजारा
टेस्ट क्रिकट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के दौरान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा (14) तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर 16 शतकों के साथ हाशिम अमला और केन विलियमसन हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 15 शतकों के साथ कुमार संगकारा हैं। हालांकि, यह आंकड़ा पुजारा के टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से हैं।
विज्ञापन

6 of 8
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत टेस्ट मैच के एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदे (29) खेलकर एक भी रन नहीं बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ इरफान पठान ने 29 गेंदे खेलकर शून्य पर आउट हुए थे। वहीं, साल 2011 में सुरेश रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 29 गेंदें खलकर शून्य पर आउट हुए थे। 
विज्ञापन

7 of 8
virat kohli
कोहली ने चौथे टेस्ट के दूसरे दिन 21वें ओवर की जेम्स एंडरसन की पांचवी गेंद पर बाउंड्री लगाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे किए। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन 54.54 की औसत से सिर्फ 119 पारियों में पूरे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि टेस्ट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वालों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर अव्वल हैं। गावस्कर ने सिर्फ 117 पारियों में 6000 रन पूरे किए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर सचिन हैं। उन्होंने कुल 120 पारियों में इतने ही रन बनाए थे।
विज्ञापन

8 of 8
मोईन अली
एशिया के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में 5 या इससे अधिक विकेट लेने वाले मोईन अली पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 2 बार टीम इंडिया के खिलाफ 5 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर नाथन लायन (2) हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें