वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से शुरू हो रही वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए 14 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
ऋषभ पंत
टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे। रोहित शर्मा उपकप्तान होंगे। खास बात यह है कि इस मैच में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
rishabh pant
ऋषभ पंत 21 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले वन-डे मैच से अपने एकदिवसीय करियर का डेब्यू कर सकता है। गौरतलब है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हालिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में मौका दिया गया था।
4 of 5
rishabh pant
इस दौरे पर पंत अपनी प्रतिभा को काफी हद तक साबित करने में कामयाब हुए थे। पंत ने अब तक चार टेस्ट मैचों के अलावा चार टी-20 मैच भी खेले हैं। जबकि आपीएल में उन्हें 38 मैच खेलने का अनुभव है।