फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में वापसी की नहीं फिक्र, IPL में करना है कमाल: ऋषभ पंत

Fri, 04 May 2018 02:27 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ऋषभ पंत
रुड़की के बाशिंदे 20 बरस के ऋषभ पंत के बेखौफ बल्लेबाजी के अंदाज में वीरेंद्र सहवाग की झलक साफ दिखाई देती है। दोनों बस एक ही फर्क है कि ऋषभ बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वीरू दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। 
विज्ञापन

2 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
ऋषभ पंत किसी भी प्रतिद्वंद्वी गेंदबाज की ख्याति या नाम से खौफ खाए बिना स्वछंद होकर खेलते हैं। ऋषभ पंत ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर आईपीएल 11 में विस्फोटक बल्लेबाजी कर दिल्ली डेयरडेविल्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर बुधवार रात 4 रन से जीत के साथ प्ले ऑफ की होड़ में ला दिया है। ऋषभ पंत दिल्ली के लिए 9 मैचों में तीन हाफ सेंचुरी सहित सबसे ज्यादा 375 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
ऋषभ पंत ने 'अमर उजाला' से कहा, 'इस आईपीएल सीजन में अभी तक बढिय़ा प्रदर्शन के बाद फिलहाल टीम इंडिया में वापसी की बजाय मेरा पूरा ध्यान दिल्ली डेयरडेविल्स लिए आईपीएल में बढिय़ा प्रदर्शन करने पर है। हमारी टीम इस आईपीएल में सीजन के शुरू में छोटी-छोटी गलतियां कर कई मैच हार गई थी। हमने ये छोटी छोटी गलतियां नहीं दोहराई और इसीलिए हम अब जीत रहे हैं।'

4 of 7
पृथ्वी शॉ - फोटो : ipl
उन्होंने साथ ही कहा, 'युवा पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों टीम के लिए शीर्ष क्रम में बढिय़ा बल्लेबाजी कर अच्छी रन रेट के साथ रन बना रहे हैं। मेरी फॉर्म अच्छी चल रही है और मैं भी अच्छी गति से रन बना रहा है। हमारी दिल्ली टीम के लिए अच्छी बात यह है कि टीम का संयोजन अच्छा है। हमारी टीम में हर कोई टीम के लिए अपनी भूमिका ठीक से निभा कर अच्छा योगदान कर रहा है।' 
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : ipl
युवा बल्लेबाज ने कहा, 'हमारी टीम में हर कोई एक- दूसरे को पूरा सहयोग कर रहा है। हम बतौर टीम एक दूसरे की कामयाबी का लुत्फ उठा रहे हैं। हर मैच से सबक लेकर हम सकारात्मक बातों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।'
विज्ञापन

6 of 7
पृथ्वी शॉ
वह कहते हैं, 'जहां तक यंग पृथ्वी शॉ की बात है तो वह निर्विवाद रूप से बेहतरीन बल्लेबाज है। उन्हें शुरू के मैचों में जब दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला तो जम कर प्रैक्टिस की। पृथ्वी को जब मौका मिला तो उसे पूरी तरह भुनाया और दिल्ली डेयरडेविल्स की कामयाबी में योगदान किया। हमारी टीम के लिए इस आईपीएल में भारतीय खिलाडिय़ों का अच्छा प्रदर्शन सुखद है। जहां तक विदेशी खिलाडिय़ों की बात है वे भी योगदान कर रहे हैं, लेकिन किसी मैच में कोई एक चलता तो किसी में कोई दूसरा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषभ पंत
बकौल पंत, मैंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन उस मैच में रायुडू भाई ने भी गजब की पारी खेली। यह मैच भले सीएसके ने जीता, लेकिन इस मैच से हमें अच्छे प्रदर्शन मुझे जरूरी आत्मविश्वास मिला। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अच्छी बल्लेबाजी से मिली जीत से हमारी दिल्ली को आगे के मैचों में बढिय़ा प्रदर्शन के लिए विश्वास बढ़ेगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें