फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 वर्षीय क्रिकेटर के मुरीद हुए दिग्गज, तेंदुलकर भी मानते हैं युवी-रैना का कॉकटेल

Sat, 19 May 2018 02:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suresh raina
चेन्नई सुपरकिंग्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन काफी बढ़िया रहा है। सीजन-11 में चेन्नई की जबर्दस्त वापसी के साथ क्रिकेट जगत में सुरेश रैना ने भी जबर्दस्त कमबैक किया है।
विज्ञापन

2 of 5
suresh raina
सुरेश रैना ने इस सीजन में अब तक खेले कुल 13 मैचों में 33 से ज्यादा की औसत से 330 रन बनाए हैं। हालांकि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को एक दूसरा लेफ्ट हैंडी बैट्समैन इतना पसंद आ गया है कि उनकी तारीफ किए बिना रैना से रहा ही नहीं गया।
विज्ञापन

3 of 5
rishabh pant
बाएं हाथ का यह क्रिकेटर अब रैना का सबसे पसंदीदा बल्लेबाज बन गया है। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि दिल्ली डेयरडिवेल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। रैना का कहना है कि इस युवा खिलाड़ी को खेलते देखना उन्हें काफी पंसद है।

4 of 5
suresh raina and sachin tendulkar
इतना ही नहीं, आगे बोलते हुए रैना ने बताया कि कई बार खुद सचिन पाजी ने ऋषभ पंत की तारीफ की है। सचिन तेंदुलकर का कहना है कि ऋषभ पंत सुरेश रैना और युवराज सिंह का मिला-जुला कॉम्बिनेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishabh pant
बता दें कि ऋषभ पंत के लिए आईपीएल का यह सीजन काफी शानदार रहा है। पंत इस टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं। ऋषभ पंत ने 13 मैचों में 51 से ज्यादा की औसत से 620 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल सबसे ऊपर हैं, जबकि केन विलियमसन दूसरे स्थान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें