फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऋषभ पंत नहीं संभले तो खतरे में पड़ेगा करियर, धोनी का मास्टर प्लान दिलाएगा कामयाबी'

Sun, 07 Oct 2018 09:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rishabh Pant
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी ने युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत की टेक्निक को बेहद करीब से समझकर उनकी कमियों को उजागर किया है। किरमानी ने कहा, 'पंत आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने में माहिर हैं, लेकिन उन्हें पारी को बड़े स्कोर में बदलने की कला सीखने की जरूरत है।'
विज्ञापन

2 of 5
किरमानी - फोटो : The indian express
किरमानी ने आगे कहा, 'पंत के पास विराट कोहली से सीखने का एक सुनहरा मौका है। पंत को देखना चाहिए कि विराट कोहली किस तरह अपनी पारी को बड़े स्कोर तक लेकर जाते हैं। शतक के करीब जाकर आपको कभी संयम नहीं खोना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत
गौरतलब है कि राजकोट टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पंत ने 84 गेंदो पर 92 रनों की पारी खेली थी, लेकिन शतक तक पहुंचने में नाकाम रहे थे। किरमानी ने पंत की तुलना दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से भी की।'

4 of 5
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
किरमानी ने कहा, 'शुरुआती दिनों में धोनी भी हर गेंद को हिट करने की सोचते थे और विकेट के पीछे भी उनमे कई कमियां नजर आती थीं, लेकिन धोनी ने अपनी कमियों पर काम किया और खुद को एक काबिल क्रिकेटर के रूप में स्थापित किया। अगर आपको टीम में रेगुलर अपनी जगह पक्की करनी है तो अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत
किरमानी भी मानते हैं कि पंत की विकेटकीपिंग अभी कमजोर है। राजकोट टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन के ओवरों में विकेटकीपिंग करते समय पंत का ये कमजोर पक्ष साफ दिखा। पूर्व दिग्गज ने कहा, 'स्टंप्स के पीछे पंत का फुटवर्क अच्छा नहीं है। वो गेंद के साथ नहीं चलता, बल्कि आखिरी समय पर छलांग लगाने की सोचता है। इसमें समय लगेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें