ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा
ऋषभ पंत एशिया के बाहर टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में नंबर-1 एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने सिडनी में नाबाद 159 रन बनाए और वह बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं। रहीम ने 2017 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 159 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व विकैटकीपर बल्लेबाज मोइन खान का नाम है, जिन्होंने 2003 में हैमिल्टन में 137 रन की पारी खेली थी।