फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत बने 'बेस्ट बेबीसिटर', कंगारू कप्तान पेन की पत्नी ने फोटो किया शेयर

Tue, 01 Jan 2019 11:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishabh pant
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भले ही टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हो, लेकिन नए साल के दिन इस विकेटकीपर ने यह साबित किया कि वह छोटे बच्चों के साथ काफी सहज है। दरअसल, पंत ने मंगलवार को एक ऐसा काम किया, जिससे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की पत्नी भी खुश दिखी।
विज्ञापन

2 of 5
tim paine
पेन की पत्नी बोनी पेन ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के घर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंत पेन के बच्चों को गोद में उठाकर मुस्कुरा रहे हैं। बोन्नी खुद भी इस तस्वीर में दिख रहीं है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा 'बेस्ट बेबीसिटर।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत
इससे पहले दोनों खिलाड़ियों ने मेलबर्न टेस्ट के दौरान एक दूसरे पर छींटाकशी की थी। वनडे टीम में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किये जाने का हवाला देते हुए पेन ने कहा था, 'एम एस वनडे टीम में लौट आया है। इस बच्चे को होबार्ट हरीकेंस भेज देना चाहिए। इससे होबार्ट जैसे खूबसूरत शहर में छुट्टियां बिताने का मौका भी मिलेगा। क्यो तुम बच्चे खिला सकते हो। मैं अपनी पत्नी को सिनेमा ले जाऊंगा और तब तक तुम मेरे बच्चे खिलाना।'
 

4 of 5
ऋषभ पंत
इसके बाद पेन जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उन्हें (पेन को) करारा जवाब देते सिली प्वाइंट पर खड़े अग्रवाल से कहा ,'हमारे बीच आज नया मेहमान है। मयंक तुमने कभी अस्थायी कप्तान के बारे में सुना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishabh pant
उस समय गेंदबाजी कर रहे रविंद्र जडेजा से उसने कहा कि पेन का विकेट लेने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह सिर्फ बातें करने में माहिर है। उसने कहा, उसको (पेन को) आउट करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। उसे बात करना पसंद है और वही कर सकता है। बस बकबक।'
 


हालांकि, पेन के परिवार के साथ पंत की इस तस्वीर से यह जरूर साफ हो गया की सीरीज अच्छी भावना से खेली जा रही है जहां मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक सीमित दायरे में एक दूसरे पर छींटाकशी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें