ऋषभ पंत
पंत ने थंपी की लगातार 4 गेंदों पर दो छक्के और दो चौके जड़ दिए। पंत ने थंपी के ओवर में 22 रन बटोरे, जिसने दिल्ली को जीत के करीब ला खड़ा किया। थंपी ने रिषभ पंत को लेंथ गेंद दी, जिनपर वो करारा प्रहार करते हैं। थंपी की तेज गेंद हो या स्लोअर गेंद पंत ने किसी को नहीं बख्शा।