फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT में पूछे जा रहे धोनी से जुड़े सवाल, 'टॉस में कैसे करेंगे माही की मदद?'

Thu, 09 May 2019 05:07 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
क्रिकेट विश्व कप 2019 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसे में आईआईटी कैंपस के गलियारों में भी क्रिकेट की गर्मागर्म चर्चा होने लगी हैं। आईआईटी मद्रास की सेमेस्टर परीक्षा में इस बार क्रिकेट से जुड़े कुछ सवाल आए, जिसे पढ़कर विद्यार्थियों के होठों पर मुस्कान झलक उठी। सवाल था कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर मैच में टॉस जीतने पर पहले क्या करना चाहिए?
 
विज्ञापन

2 of 5
exam - फोटो : pexels.com
संस्थान के प्रोफेसर विग्नेश ने कहा कि इस प्रश्न का उद्देश्य विषय को प्रासंगिक बनाना था। आईसीसी ने तो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रश्न पत्र का स्क्रीन शॉट शेयर कर लिखा- 'क्या टॉस का फैसला लेने के लिए कोई धोनी की मदद कर सकता है?'
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी के हाथ
क्रिकेट फैंस को बता दें कि प्रोफेसर विग्नेश ने छात्रों से पूछा, 'दिन-रात के खेल में ओस की प्रमुख भूमिका होती है। फील्ड में ओस गेंद को गीला कर देती है, जिससे स्पिनरों के लिए गीली गेंद पकड़ना और स्पिन कराना मुश्किल हो जाता है। वहीं, तेज गेंदबाजों के लिए सही लेंथ पर गेंद करना भी मुश्किल हो जाता है।'
 

4 of 5
एमएस धोनी
एक और सवाल यह था, 'आईपीएल 2019 में 7 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स का क्वालिफायर-1 मैच है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, चेन्नई में 70 प्रतिशत नमी रहने की उम्मीद है। खेल के शुरुआत में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दूसरी पारी के शुरुआत में तापमान 27 डिग्री तक गिर सकता है। इसके आधार पर अगर धोनी टॉस जीतते हैं, तो आप पहले बल्लेबाजी करने की सलाह देंगे या फील्डिंग। तथ्य के साथ जवाब दें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी
मैंने इस सवाल को प्रश्नपत्र में इसलिए शामिल किया ताकि साइकोमेट्रिक चार्ट और नमी की गणना करने की छात्रों की समझ का पता चल सके। मकसद यही था कि छात्रों में विषय के प्रति रोचकता बढ़े।'  विग्नेश मुथुविजयन ने बताया कि ऐसे छात्रों ने खेल के प्रति उनकी रोचकता को बढ़ाने के लिए किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें