फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जोरदार वापसी, पहले दिन बने 7 खास कीर्तिमान, ऋषभ पंत का सिक्सर भी रिकॉर्डबुक में दर्ज

Mon, 20 Aug 2018 12:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
rishabh pant and virat kohli
कप्तान विराट कोहली (97) और अजिंक्य रहाणे (81) ने बेहतरीन पारी की बदौलत नॉटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 87 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच जारी इस मुकाबले में अब तक कई शानदार रिकॉर्ड बन चुके हैं...
 
विज्ञापन

2 of 12
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार 90 प्लस स्कोर करने के बाद शतक से चूके। इस मैच में वह 97 रन के स्कोर पर आदिल राशिद के गेंद पर चकमा खा गए। इससे  कोहली 2013 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 96 रन के स्कोर पर आउट हुए थे।
 
 
विज्ञापन

3 of 12
virat kohli
विराट कोहली बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में विदेश पिचों पर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। कप्तान रहते हुए कोहली के बल्ले से अब तक कुल 1694 रन निकले हैं।
 
 

4 of 12
virat ganguly dhoni
इससे पहले बतौर कप्तान सौरव गांगुली ने 1693 और एमएस धोनी ने 1591 रन बनाए थे, लेकिन विराट कोहली अब दोनों ही पूर्व कप्तानों से आगे निकल चुके हैं।
 
 
विज्ञापन

5 of 12
rishabh pant
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ अपना खाता खोलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पंत ने अपने डेब्यू टेस्ट क्रिकेट की दूसरी ही गेंद पर स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद की गेंद पर जबर्दस्त छक्का जड़ा।
विज्ञापन

6 of 12
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए टेस्ट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पांचवें विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने 20 साल और 318 दिन में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है।
विज्ञापन

7 of 12
parthiv patel
इस मामले में पार्थिव पटेल सबसे ऊपर है, जिन्होंने सिर्फ 17 साल और 152 दन में डेब्यू किया था। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में पार्थिव बहुत ज्यादा सफल नहीं हो सके।

8 of 12
जेम्स एंडरसन
लॉर्ड्स टेस्ट के हीरो रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के लिए तीसरे टेस्ट का पहला दिन फीका रहा। एंडरसन के खाते में सिर्फ एक विकेट आया।

9 of 12
anderson kohli
इसके बावजूद वह विश्व की दो टीमों के खिलाफ 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बने। एंडरसन भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

10 of 12
james anderson
इतना ही नहीं, एंडरसन किसी भी एशियन टीम के खिलाफ 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। अब तक दुनिया का कोई भी गेंदबाज किसी भी एशियाई टीम के खिलाफ 100 से ज्यादा विकेट नहीं ले पाया था।

11 of 12
शिखर धवन
टीम इंडिया ने ट्रेंट ब्रिज में तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। दूसरे टेस्ट में बाहर रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की तीसरे टेस्ट में वापसी हुई
विज्ञापन

12 of 12
dhawan rahul
उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़ दिए। इस सीरीज में ये पहली बार है, जब टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ने बिना विकेट खोए 60 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें