फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत ने तीसरे टेस्ट में रचा कीर्तिमान, डेब्यू मैच में यह कमाल कर इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Mon, 20 Aug 2018 12:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऋषभ पंत
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी के जवाब में मेजबान इंग्लैंड की टीम 161 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया 168 रन की बढ़त बना ली है। इस सब से इतर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया।
विज्ञापन

2 of 7
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया ने पहली पारी में हार्दिक पांड्या की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मेजबान इंग्लैंड को 161 रन के सस्ते स्कोर पर ऑलआउट कर दी। पांड्या ने पांच विकेट हॉल अपने नाम की। ऐसा पहली बार है जब हार्दिक पांड्या ने टेस्ट क्रिकेट में यह कमाल कर दिया है। 


 
विज्ञापन

3 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : file photo
इस मैच में डेब्यू करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है। उन्होंने इस मैच में बल्लेबाजी में तो कुछ खास नहीं, लेकिन विकेटकीपिंग में उन्होंने लाजवाब प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले में उन्होंने पांच कैच लपके।

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : file photo
इसके साथ ही वो अपने डेब्यू टेस्ट में पांच कैच पकड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। याद हो कि पंत ने मुकाबले के पहले दिन छक्के के साथ टेस्ट क्रिकेट का आगाज किया था। इसके साथ ही वह डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय का खिताब अपने नाम किया था।
 
विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : file photo
वहीं, अपने पहले टेस्ट के एक पारी में पांच शिकार करने वाले वह पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले साल 1951 में पीजी जोशी (4 कैच), 1955 में एन एस तमहाने (4 कैच) और 1956 में सीटी पतंकर (4 कैच) लपके थे।
 
विज्ञापन

6 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : file photo
इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय मैच की एक पारी में पांच कैच लपकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी क्रिस रीड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1999 में बर्मिंघम में 20 साल 325 दिन में यह कारनाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : file photo
यदि डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने की बात करें तो सबसे पहले ये कारनामा साल 1966 में ऑस्ट्रेलिया के बायन तेबर के नाम था। इसके 12 साल बाद 1978 में ऑस्ट्रेलिया के ही जोन मैक्लीन ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इन दोनों खिलाड़ियों के बाद ऐसा करने वाले ऋषभ पंत तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें