भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बंगलूरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। उन्हें चोट उसी जगह पर लगी जहां कार दुर्घटना के बाद चोट लगी थी। पंत के दाएं पैर के घुटने पर जाकर गेंद लगी थी। इसके बाद पंत काफी दर्द में दिखे थे और विकेटकीपिंग करने नहीं आए थे। हालांकि, वह भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए और 99 रन बनाए। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि वह पुणे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने मैच से पहले पंत पर फैसला लेने की जिम्मेदारी टीम प्रबंधन पर छोड़ दी है। ध्रुव जुरेल ने बेंगलुरु में पंत की अनुपस्थिति में विकेटकीपर के रूप में विकेटकीपिंग की थी और पंत को आराम देने की स्थिति में उन्हें मौका मिल सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
पंत चोटिल
- फोटो : BCCI
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि टीम जुरेल को आजमाना चाहेगी क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भी भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं। इतना ही नहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी की भरपाई करने के लिए चयनकर्ताओं ने वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम से जोड़ा है। इससे पहले पंत ने रविवार को कहा था कि खेल में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन असफलता के बाद हर बार मजबूत वापसी करना अहम है।
विज्ञापन
3 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : Twitter
भारत को रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह 36 वर्षों में न्यूजीलैंड की भारत में पहली टेस्ट जीत थी। पंत ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'यह खेल आपकी क्षमताओं का परीक्षण करेगा, आपको नीचे गिराएगा, आपको ऊपर उठाएगा और आपको फिर से वापस फेंक देगा। लेकिन जो लोग इसे पसंद करते हैं वे हर बार मजबूत होकर उभरते हैं।'
पंत ने भारत की दूसरी पारी में 105 गेंद में 99 रन बनाकर मैच में टीम की मजबूत वापसी करवाई थी। भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए थे। उन्होंने बेंगलुरु के दर्शकों का समर्थन के लिए शुक्रिया किया। श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 24 अक्तूबर से पुणे में होगा। पंत ने लिखा, 'प्यार, समर्थन और उत्साहवर्धन के लिए बेंगलुरु के शानदार प्रशंसकों को धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे।'