टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा वन-डे रविवार को पल्लेकली स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 की बढ़त पर है और तीसरा मैच जीतकर वो सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान संभालेगी। टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड्स के नजरिये से मौजूदा श्रीलंका दौरा अब तक शानदार रहा है। तीसरे वन-डे में भी कई रिकॉर्ड्स बनने की उम्मीद है। धोनी के पास ऐसा कारनामा करके दुनिया का पहला क्रिकेटर बनने का शानदार मौका है। चलिए नजर डालते हैं कि तीसरे वन-डे में क्या-क्या रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे।
विज्ञापन
धोनी बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 of 9
एमएसडी
- फोटो : twitter
धोनी ने मौजूदा सीरीज में बल्ले और विकेटकीपिंग ग्लव्स से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब उनके पास अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करने का मौका है। धोनी ने वन-डे में 99 स्टंपिंग की है और वो श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। बता दें कि दूसरे वन-डे में धोनी ने श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलाका को यजुवेंद्र चहल की गेंद पर स्टंपिग आउट कर सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। संगकारा ने 404 वन-डे में 99 स्टंपिंग की जबकि धोनी ने महज 298 मैचों में इतने स्टंपिंग किये हैं। अब तीसरे वन-डे में वो स्टंपिंग का शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड का शाही जश्न मनाना चाहेंगे।
विज्ञापन
अमला को भी हरा सकते हैं धोनी
3 of 9
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी के पास बल्लेबाजी में भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। तीसरे वन-डे में मैच में धोनी अगर 3 चौके लगा देते हैं तो वन-डे करियर में उनके 735 चौके पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (733) और श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मर्वन अट्टापट्टू (734) से आगे निकल जाएंगे।
जीत की हैट्रिक लगाएंगे कोहली
4 of 9
विराट कोहली
- फोटो : SELF
विराट कोहली ने फुल टाइम वन-डे कप्तान बनने के बाद पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। इसके बाद विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में 3-1 से वन-डे सीरीज जीती और अब श्रीलंका के खिलाफ उसके पास सीरीज पर कब्जा करके सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है।
विज्ञापन
विराट बन जाएंगे नंबर-1
5 of 9
विराट कोहली
- फोटो : SELF
विराट कोहली के पास नंबर-1 बनने का मौका दूसरे वन-डे में भी था, लेकिन वो सिर्फ 4 रन बनाकर अकिला धनंजय की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए थे। अब रविवार को तीसरे वन-डे में कोहली 42 रन बनाते ही साल 2017 में सबसे ज्यादा वन-डे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे। कोहली ने इस साल अब तक 15 वन-डे में दो शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से 773 रन बनाए हैं। उनकी औसत 96।12 की रही। बता दें कि साल 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी 814 रन के साथ शीर्ष और इंग्लैंड के जो रूट 785 रन के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विराट के पास स्पेशल सेंचुरी पूरी करने का मौका
6 of 9
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
विराट कोहली के पास तीसरे वन-डे में छक्को का स्पेशल शतक लगाने का मौका भी रहेगा। विराट ने अपने वन-डे करियर में अब तक 92 छक्के जड़े हैं। 8 छक्के लगाने से वो 100 के स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे। छक्कों का शतक लगाने वाले विराट भारत के 8वें जबकि दुनिया के 32वें बल्लेबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
पाक बल्लेबाज को पीछे छोड़ देंगे कप्तान कोहली
7 of 9
विराट कोहली
- फोटो : SELF
विराट ने अपने वन-डे करियर में अब तक 777 चौके लगाए हैं। तीसरे वन-डे में अगर विराट 9 चौके लगाएंगे तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मो. यूसुफ (288 मैचों में 785 चौके) को पीछे छोड़ देंगे। इसके अलावा 58 रन बनाते ही विराट वन-डे में श्रीलंका के खिलाफ 2 हजार रन पूरे कर लेंगे। 28 वर्षीय कोहली ने ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 42 मैचों में 1938 रन बनाए हैं। दो हजार रन पूरे करते ही वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी ही यह कारनामा कर पाए हैं।
शतक जमाकर तीसरे स्थान पर पहुंचेंगे कोहली
8 of 9
विराट कोहली
- फोटो : ICC
विराट कोहली अगर तीसरे वन-डे में शतक लगाने में कामयाब रहे तो किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 43 मैच में 6 शतक लगाए हैं। किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 वन-डे शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी तेंदुलकर ही हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 8 शतक ठोंके हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर हिं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 52 मैचों में 7 शतक लगाए हैं।
जाधव और मलिंगा के पास भी उपलब्धि हासिल करने का मौका
9 of 9
लसिथ मलिंगा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के पास 300 विकेट पूरे करने का मौका है. मलिंगा ने अब तक 298 विकेट लिए हैं। वो 300 विकेट पूरे करने वाले श्रीलंका के चौथे जबकि विश्व के 13वें गेंदबाज बन जाएंगे। वहीं टीम इंडिया के केदार जाधव के पास भी लिस्ट ए करियर में शानदार उपलब्धि हासिल करने का मौका है। जाधव के फिलहाल 3988 रन हैं और उन्हें 4,000 लिस्ट ए रन पूरे करने के लिए महज 12 रन की जरुरत है।