फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ बने कई सबसे खास रिकॉर्ड

Wed, 31 Aug 2016 10:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
क्रिकेट - फोटो : getty
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 169 रन से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टेस्ट सीरीज 2-2 ड्रॉ होने के बाद पाकिस्तान की टीम वनडे में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने भी और कई रिकॉर्ड टूटे भी। आइए डालते हैं इस मैच में बने रिकॉर्ड पर एक नजर:

 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड

2 of 9
क्रिकेट - फोटो : getty
इस मैच में इग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 444 रन बनाए। यह एक दिवसीय क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका ने 2006 में नीदरलैंड के खिलाफ 443 रन बनए थे। मगर इंग्लैंड ने सिर्फ 1 रन से यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड

3 of 9
क्रिकेट - फोटो : getty
इंग्लैंड ने एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया। इस मैच में इंग्लैंड ने 43 चौके और 16 छक्के सहित 59 बाउंड्री लगाई। हालांकि इस रिकॉर्ड सिर्फ बराबरी हुई है। श्रीलंका ने भी नीदरलैंड के खिलाफ 59 बाउंड्री ही लगाई।

 

पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड

4 of 9
एलेक्स हेल्स - फोटो : getty
इस मैच एलेक्स हेल्स ने 171 रन की पारी खेली। यह वनडे में इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक निजी स्कोर है। इससे पहले रॉबिन स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 167 रन बनाए थे।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड

5 of 9
वहाब रियाज - फोटो : getty
वहाब रियाज वनडे में 100 से अधिक रन लुटाने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए। वहाब ने अपने कोटे के 10 ओवरों में 110 रन लुटाए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। हालांकि वो वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने के रिकॉर्ड से 3 रनों से बच गए।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड

6 of 9
जोस बटलर - फोटो : getty
जोस बटलर ने 22 बॉल में अर्धशतक जड़ कर में इग्लैंड के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाई। इससे पहले यह रिकॉर्ड पॉल कॉलिंगवुड के नाम था, जो उन्होंने 2008 में नेपियर में बनाया था।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड

7 of 9
मोहम्मद आमिर - फोटो : getty
मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के लिए 11वें खिलाड़ी बन कर क्रीज पर आए। उनके कंधो पर पाकिस्तान को सबसे बड़ी हार से बचाने की जिम्मेदारी थी। 199 पर 9 विकेट खो देने के बाद आमिर ने 28 बॉल में 58 रन बनाए।

 

पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड

8 of 9
मोहम्मद आमिर - फोटो : getty
आमिर 11वें नंबर पर आकर हाफ सेंचुरी लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले वनडे में 11वें नंबर के खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर 43 रन था, जो आमिर के हमवतन शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के ही खिलाफ बनाया था।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ बने वनडे के सबसे खास रिकॉर्ड

9 of 9
क्रिकेट - फोटो : getty
यह पहली बार है जब पाकिस्तान के खिलाफ 400 से अधिक का स्कोर बना है। वनडे में दो टीमों के खिलाफ कभी भी 400 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना हैं। ये दोनों टीमें बांग्लादेश और इंग्लैंड हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें