फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट के ये रहे 6 सबसे बड़े स्कोर, SA है इसमें नंबर वन

Wed, 31 Aug 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
इंग्लैंड टीम - फोटो : Getty
वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 साल पुराना यह रिकॉर्ड महज एक रन के अंतर से तोड़ते हुए अपने नाम कर लिया। 18वीं बार किसी टीम ने 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट के ये रहे 6 सबसे बड़े स्कोर, SA है इसमें नंबर वन

2 of 10
इंग्लैंड टीम - फोटो : PTI
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 18 बार 400 से ज्यादा का स्कोर किया गया है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सबसे आगे है जिसने सबसे ज्यादा बार 400 से ज्यादा का स्कोर किया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ नॉटिंघम में 444 रन बनाते हुए सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आइए, जानते हैं वनडे के 6 सबसे बड़े स्कोर को। खास बात यह है कि इस लिस्ट में टीम इंडिया शामिल नहीं है। (विवरण-चढ़ते क्रम में)
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट के ये रहे 6 सबसे बड़े स्कोर, SA है इसमें नंबर वन

3 of 10
रिकी पोंटिंग - फोटो : Getty
वनडे क्रिकेट का छठा सबसे बड़ा स्कोर 12 मार्च, 2006 को जोहांसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 434 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कप्तान रिकी पोंटिंग ने 164 रनों की पारी खेली थी। यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड था लेकिन कुछ ही घंटे यह कायम रह सका।

वनडे क्रिकेट के ये रहे 6 सबसे बड़े स्कोर, SA है इसमें नंबर वन

4 of 10
एबी डीविलियर्स - फोटो : Getty
पांचवां सबसे बड़ा स्कोर 25 अक्टूबर, 2015 को दक्षिण अफ्रीका ने मुंबई में टीम इंडिया के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 438 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में अफ्रीका की ओर से 3 शतक लगे। एबी डीविलियर्स (61 गेंद में 119 रन) ने 57 गेंदों में शतक लगाया था। भारत यह मैच 214 रन से हार गया।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट के ये रहे 6 सबसे बड़े स्कोर, SA है इसमें नंबर वन

5 of 10
गिब्स - फोटो : Getty
वनडे इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर 12 मार्च, 2006 को दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 435 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उसने एक गेंद शेष रहते ही 9 विकेट खोकर 439 रन बनाते हुए हासिल कर लिया। हर्शल गिब्स ने इस मैच में करिश्नाई पारी खेलते हुए 175 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड 4 घंटे के अंदर ही ध्वस्त करते हुए अफ्रीकी टीम ने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड भी बनाया जो आज तक कायम है  
 
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट के ये रहे 6 सबसे बड़े स्कोर, SA है इसमें नंबर वन

6 of 10
एबी डीविलियर्स - फोटो : Getty
तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी इसी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बनाया। 18 जनवरी, 2015 को जोहांसबर्ग में ही वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ 50 ओवर में महज 2 विकेट खोकर 439 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा कर दिया। खास बात यह रही कि अफ्रीकी टीम की ओर से 3 बल्लेबाजों ने शतक ठोंके थे।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट के ये रहे 6 सबसे बड़े स्कोर, SA है इसमें नंबर वन

7 of 10
- फोटो : Getty
अब बात दूसरे सबसे बड़े स्कोर की। 30 अगस्त से पहले यह स्कोर वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। 4 जुलाई, 2006 को एमस्टेलविन में श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ रनों की बारिश करते हुए 9 विकेट पर 443 रन बनाए थे। इस मैच में श्रीलंका की ओर से 2 शतक लगे। सनत जयसूर्या ने 157 और तिलकरत्ने दिलशान ने 117 रनों की शतकीय पारियां खेली। आज से 10 साल पहले बना यह रिकॉर्ड तब अपने आप में बड़ी बात मानी जाती थी।

वनडे क्रिकेट के ये रहे 6 सबसे बड़े स्कोर, SA है इसमें नंबर वन

8 of 10
एलेक्स हेल्स - फोटो : Reuters
क्रिकेट में फटाफट खेल यानी टी-20 के आगमन के बाद बल्लेबाजी काफी तेज हो गई है, लेकिन 443 रनों का रिकॉर्ड टूटने में 10 साल लग गए। अब लंबे इंतजार के बाद इंग्लैंड ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 50 ओवर में महज 3 विकेट खोकर 444 रनों का स्कोर करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस मैच में एलेक्स हेल्स ने 122 गेंदों में 171 रनों की बड़ी पारी खेली जबकि जोस बटलर ने 90 और जोए रूट में 85 रनों का योगदान दिया और टीम के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

वनडे क्रिकेट के ये रहे 6 सबसे बड़े स्कोर, SA है इसमें नंबर वन

9 of 10
टीम इंडिया - फोटो : PTI
वनडे में 18 बार 400 से ज्यादा स्कोर करने के मामले में दक्षिण अफ्रीका ने 6 बार यह कारनामा किया है। जबकि इसके बाद टीम इंडिया ने 5 बार 400 से ज्यादा का स्कोर किया, लेकिन उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 5 विकेट पर 418 रन ही है जो उसने 8 दिसंबर, 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। यह वही मैच हैं जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में अपना दोहरा शतक जमाया था।
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट के ये रहे 6 सबसे बड़े स्कोर, SA है इसमें नंबर वन

10 of 10
england - फोटो : reuters
टेस्ट खेलने वाली 10 टीमों में अब सिर्फ 2 टीमें ही रह गई हैं जिनके खिलाफ विपक्षी टीम 400 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर सकी हैं। और ये टीम हैं इंग्लैंड और बांग्लादेश। पाकिस्तान भी 30 अगस्त से पहले इस लिस्ट में शामिल था, लेकिन उसके ही खिलाफ अब किसी मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें