श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में रनों की जमकर बारिश हुई, खासकर कंगारू टीम की पारी के दौरान। श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 264 रनों की बड़ी चुनौती रखी। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 178 रन बनाए। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 65 गेंदों में 145 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी से मैच में कई रिकॉर्ड बने और टूटे भी। आइए, डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर:
विज्ञापन
टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड
2 of 7
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : getty
टी-20 में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए। यह किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच का सर्वाधिक टीम टोटल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिसने 2007 में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे। मगर अब यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया का नाम आ हो गया है। टी-20 में सर्वाधिक स्कोर का यह संयुक्त रिकॉर्ड है। इससे पहले 2013 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने 20 ओवर में 263 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था जिसे कंगारुओं ने बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड
3 of 7
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : getty
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड
2016 की शुरुआत से पहले श्रीलंका के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज ने 6 से अधिक छक्के नहीं मारे थे। मगर 2016 में यह रिकॉर्ड दो बार टूट गया है। जनवरी ने न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने 14 बॉल में श्रीलंका के खिलाफ 7 छक्के मारे थे। मगर अपने करियर में पहली दफा ओपनिंग कर रहे मैक्सवेल ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। मैक्सवेल ने अपनी पारी में 9 छक्के जड़े।
टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड
4 of 7
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : getty
टी-20 की दूसरी सबसे बड़ी पारी
ग्लेन मैक्सवेल ने 145 रन बनाकर टी-20 क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली। सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड उनके हमवतन ऐरॉन फिंच के नाम है, जिन्होंने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन बनाए थे। टॉप 3 में तीसरा नाम भी ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन के नाम हैं, जिन्होंने इसी साल के शुरुआत भारत के खिलाफ 124 रन बनाए थे।
विज्ञापन
टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड
5 of 7
दिनेश चांदीमल
- फोटो : getty
टी-20 में श्रीलंका की सबसे बड़ी हार
264 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदीमल की टीम को पहले ही ओवर से 13 से ज्यादा रन प्रति ओवर चाहिए थे। इस मैच में श्रीलंका ने 178 रन बनाए, जो दूसरी पारी में उसका दूसरा सर्वाधिक स्कोर है, फिर भी वो 85 रन से हार गया। यह श्रीलंका की टी-20 में सबसे बड़ी हार भी है। इससे पहले श्रीलंका वर्ल्ड टी-20 में 81 रनों से हारा था और यह रिकॉर्ड भी कंगारू टीम के ही नाम था।
विज्ञापन
टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड
6 of 7
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : getty
टी-20 में एक ही वेन्यू पर सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड
दिलशान, मैकुलम और मैक्सवेल ने ही टी-20 में शतक बनाया है। इससे भी ज्यादा खास है कि तीनों ने एक ही वेन्यू पर सेंचुरी बनाई है। पालेकेले के मैदान पर तीन शतक बने हैं। इसके अलावा दो सेंचुरी वाले ग्राउंड भी बेहद खास हैं। फ्लोरिडा, जोनेसबर्ग और धर्मशाला के स्टेडियमों में दो-दो शतक लगे हैं।
टीम से थे बाहर, लौटे तो मचाई 'तबाही', बना दिए कई रिकॉर्ड
7 of 7
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : getty
बतौर ओपनर टी-20 की पहली पारी में शतक
27 वर्षीय मैक्सवेल टी-20 में कई बार मैदान पर उतर चुके हैं, मगर इस मैच में वह बतौर ओपनर उतरे। इस मैच के शतकवीर मैक्सवेल ने बतौर ओपनर अपनी पहली टी-20 पारी में सैकड़ा जड़ दिया। इससे पहले बतौर ओपनर टी-20 में सबसे बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया के ही डेमियन मार्टिन ने खेली थी। मार्टिन ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 96 रन बनाए थे।