फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAC के फैसले से नहीं, इन वजहों से रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के कोच

Wed, 12 Jul 2017 11:48 AM IST
Amarujala.com- Written By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
रवि शास्त्री को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया है। काफी नानुकुर और खंडन के बाद बीसीसीआई ने इस बात पर मुहर लगा ही दी कि शास्त्री ही टीम इंडिया के नए कोच होंगे। सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने शास्त्री के नाम पर मुहर लगाई है। हालांकि, शास्त्री के कोच बनने के पीछे एक नहीं कई वजह रहीं। जानिए किन कारणों से शास्त्री बने कोच:
विज्ञापन

CAC के फैसले से नहीं, इन वजहों से रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के कोच

2 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
विराट कोहली ने की वकालत
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही सीएसी को बतौर कोच अपनी पसंद बता दी थी। विराट ने कहा कि वो रवि शास्त्री को टीम के कोच के रूप में देखना चाहते हैं। बता दें कि रवि शास्त्री ही वो पहले शख्स हैं, जिन्होंने कोहली को तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाने की वकालत की थी। कोहली ने शास्त्री की जमकर पैरवी की।
विज्ञापन

CAC के फैसले से नहीं, इन वजहों से रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के कोच

3 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
सचिन ने की सिफारिश
सिर्फ कोहली ही नहीं, बल्कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी रवि शास्त्री को कोच बनाने की पैरवी की। शास्त्री ने कोच पद के लिए अप्लाई ही नहीं किया था, मगर सचिन के जोर देने पर ही वो इस पद के लिए आगे आए। सीएसी में जहां एक तरफ सचिन शास्त्री के पक्ष में थे, वहीं सौरव चाहते थे कि शास्त्री को टीम का कोच नहीं बनाया जाए।

CAC के फैसले से नहीं, इन वजहों से रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के कोच

4 of 5
रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : IPLt20
लक्ष्मण का 'वेरी वेरी स्पेशल' रोल
सीएसी में जहां सचिन की पहली पसंद रवि शास्त्री ही थे, वहीं सौरव गांगुली वीरेंद्र सहवाग को टीम का कोच बनाने के पक्ष में थे। लक्ष्मण की पहली पसंदी टॉम मूडी थे। मूडी ने शानदार प्रजेंटेशन दी थी। यदि लक्ष्मण मूडी के पक्ष में अड़े रहते, तो संभव है कि गांगुली उनकी ओर झुक जाते। मगर सचिन के कहने पर दोनों ने शास्त्री के नाम पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

CAC के फैसले से नहीं, इन वजहों से रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के कोच

5 of 5
Ravi shastri And Virat kolhi
टीम के साथ 'खास' रिश्ता
रवि शास्त्री टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के करीबी माने जाते हैं। यह तीसरी बार है जब शास्त्री टीम के साथ बतौर सपोर्ट स्टाफ टीम के साथ जु़ड़े हैं। इससे पहले वो टीम के मैनेजर और फिर डायरेक्टर बने। ऐसे में टीम के नए-पुराने नाम उनके काम और तौर-तरीकों से अच्छी तरह से वाखिफ हैं। ऐसे में शास्त्री का कोच बनना तय था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें