फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र जडेजा की WIFE को मिला इंसाफ, मारपीट करने वाले पुलिस कांस्टेबल को मिली कड़ी सजा

Tue, 22 May 2018 10:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रविंद्र जडेजा और रीवा सोलंकी
टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा पर कथित तौर पर हमला करने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
रविंद्र जडेजा
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया और स्थानीय विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा से स्थिति की जानकारी एकत्र करने को कहा था। जामनगर जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप सेजल ने 28 वर्षीय कांस्टेबल संज अहीर को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
ravindra jadeja and his wife
सेजल ने कहा, 'सोमवार शाम की घटना के बाद अहीर को हिरासत में लिया गया था, उसे आज एफआईआर दर्ज करने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।' एसपी के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने इस घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि महिलाओं पर हमला करने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।' 

4 of 6
रविंद्र जड़ेजा और रीवा सोलंकी - फोटो : Youtube
अधिकारी ने यह भी कहा कि घटना कल शहर के सारू सेक्शन रोड पर हुई जब रीवा जडेजा की BMW कार कथित तौर पर अहीर की बाइक से टकरा गई। इसके बाद कांस्टेबल ने उस पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीवा जडेजा के साथ मारपीट करने वाला पुलिसवाला वर्दी में नहीं था। इस मारपीट में रीवा सामान्य रूप से घायल हुई हैं। घटना के तुरंत बाद यह मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया। बताया जा रहा है कि एसपी ऑफिस में रीवा का इलाज भी किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
रविंद्र जडेजा
एक व्यक्ति जो खुद को घटना का चश्मदीद बता रहा है, उसने दावा किया कि पुलिसकर्मी ने रीवा जडेजा को बुरी तरह मारा। उन्होंने कहा, 'पुलिसकर्मी ने रीवा को बेरहमी से मारा और बहस के दौरान उसके बाल तक खींचे। हमने उन्हें (रीवा को) उससे बचाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविंद्र जडेजा
अपनी शिकायत में रीवा की मां प्रफुल्ला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की। प्रफुल्ला घटना के समय रीवा के साथ थीं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अहीर ने रीवा के बाल खींचे और उनका सिर कई बार कार की खिड़की पर पटका। अहीर को आईपीसी की धारा 279, 323 और 324 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें