फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को नहीं हुआ विश्वास, मैच की पहली गेंद पर आउट हो गए शिखर धवन

Tue, 22 May 2018 07:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपक चाहर - फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2018 का हाईवोल्टेज पहला क्वालीफायर मैच खेला जा रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

2 of 5
शिखर धवन - फोटो : ipl
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर दर्शक तब हैरान रह गए जब मैच की पहली ही गेंद पर शिखर धवन आउट होकर डगआउट लौट गए। यह कहना गलत नहीं होगा कि किसी को समझ ही नहीं आया कि पहली गेंद पर क्या हो गया। खुद शिखर धवन भी विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि वह आउट हो चुके हैं और एसआरएच को पहला झटका लग चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपक चाहर - फोटो : ipl
दरअसल, एसआरएच की पारी का पहला ओवर युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर करने आए। आमतौर पर देखने को मिलता है कि पहले ओवर में गेंदबाज अपनी लाइन व लेंथ जमाता है और उसका बड़ा ध्यान बल्लेबाज को रन बनाने से रोकने पर होता है। मगर आज के मैच की शुरुआत बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म जैसे धमाकेदार अंदाज में हुई।

4 of 5
shikhar dhawan
चाहर ने पहली ही गेंद गुड लेंथ स्पॉट पर डाली, जो इनस्विंग होती हुई ऑफ स्टंप के पास आई। शिखर धवन अपने पैरों (फुटवर्क) को चला भी नहीं सके, लेकिन पॉइंट और कवर्स के बीच से कट शॉट जमाने का प्रयास जरूर किया। मगर गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। किसी को विश्वास नहीं हुआ कि 'गब्बर' आउट हो चुका है। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी भी जश्न मनाने के बजाय गेंद को उठाने में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखर धवन
अब यह देखना रोचक होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शिखर धवन के झटके से उबरकर चेन्नई के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख पाएगी और फिर मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश करेगी? बहरहाल, जो भी टीम आज जीतने में नाकाम होगी, उसके पास फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका भी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें