फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि शास्त्री बोले- विराट कोहली से ये चीज कोई अगले 7-8 साल तक नहीं छीन सकता

Wed, 20 Dec 2017 03:26 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री विराट कोहली पर आजकल कुछ ज्यादा ही मेहरबान होते हुए दिखाई रहे है। इस बीच कोच शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली टीम इंडिया के लिए सात -आठ साल से ज्यादा कप्तानी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : PTI
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री ने कहा कि कोहली और उनके बीच अच्छी समझदारी है। दोनों के व्यक्तित्व मिलते हैं। उनके बीच विश्वास भी है। वे दोनों ही जीतने के लिए खेलते हैं। उन्होंने साथ ही कहा, 'हम दूसरों के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। हम इस खेल को आगे ले जाना चाहते हैं। विराट कोहली ऐसे इंसान हैं, जो जैसे असल में हैं वैसे ही वह सबके सामने दिखते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
55 वर्षीय शास्त्री ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि बेशक कुछ मुद्दों पर उनकी और कोहली की सोच अलग-अलग थी, लेकिन इसकी वजह से दोनों के रिश्तों में किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं आई। उन्होंने कहा, 'सही मायने में तो टीम का कप्तान ही बॉस होता है। वह मेरे से सुझाव मांग सकते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह उसे फॉलो करें। मैं खुद यह चाहता हूं कि वह अपने दिमाग से और अपनी सोच से फैसले लें। हम लोग केवल सपोर्ट करने के लिए हैं।'

4 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कोच शास्त्री ने कहा,' उनके पास अच्छी लीडरशिप क्वालिटी है। हाल ही में विराट और अनुष्का की शादी हुई है। मुझे लगता है कि विराट 6-7 साल तो कप्तानी आसानी से कर सकते है। कोहली के परिपक्वता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो मीडिया को किस तरह से हैंडल करते हैं। वो पहले से ज्यादा परिपक्व हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : SELF
उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा हालात पर कहा, 'टीम इंडिया लगातार 2016 से मैच जीतती आ रही है। इस दौरान टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, एक बार फिर न्यूजीलैंड और एक बार फिर श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने यह खास मुकाम हासिल किया है और विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया काफी अच्छा कर रही है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें