फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच रवि शास्त्री ने खोली दिल की बात, इस खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया का बॉस

Wed, 20 Dec 2017 11:17 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda
टीम इंडिया के हेड टीम के कोच रवि शास्त्री ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि वो टीम इंडिया के बॉस हैं और मैं उनका मदद करने के लिए वहां हूं। रवि शास्त्री का कहना है कि विराट कोहली एक क्रिकेटर के रूप में तो परिपक्व थे ही, लेकिन अब वो एक इंसान के तौर पर भी परिपक्व हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शास्त्री ने कहा है कि कोहली टीम के कप्तान हैं और कोच की हर सलाह मानने के लिए वह बाध्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'हम दोनों के बीच अच्छी समझदारी है। हमारे व्यक्तित्व मिलते हैं। हमारे बीच विश्वास भी है। हम दोनों ही जीतने के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
55 वर्षीय शास्त्री ने कहा, 'हम दूसरों के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। हम इस खेल को आगे ले जाना चाहते हैं। विराट कोहली ऐसे इंसान हैं जो जैसे असल में हैं वैसे ही वह सबके सामने दिखते हैं।' हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि  हैं कि कुछ मुद्दों पर उनकी और कोहली की सोच अलग-अलग थी, लेकिन इसकी वजह से दोनों के रिश्तों में किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं आई।

4 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'देखिए, सही मायने में तो टीम का कप्तान ही बॉस होता है। वह मेरे से सुझाव मांग सकते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह उसे फॉलो करें। मैं खुद यह चाहता हूं कि वह अपने दिमाग से और अपनी सोच से फैसले लें। हम लोग केवल सपोर्ट करने के लिए हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ravi shastri And Virat kolhi
उन्होंने आगे कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे हैं। आप देख सकते हैं कि वह कितने परिपक्व हो गए हैं। वह अभी भी युवा हैं, वह केवल 29 साल के हैं। अभी भी उनके पास 6 से 7 साल बाकी हैं। वह अभी भी अच्छा कर रहे हैं और आगे भी अच्छा करेंगे। उनके अंदर एक तरह की शांति भी अब देखने को मिल रही है, जो कि टीम के लिए बहुत ही अच्छा है। एक कप्तान के तौर पर आप चाहेंगे कि वह आपके सामने ही सच बोलें और जो है वही आपको बताएं।' बता दें कि शास्त्री को इस साल जुलाई में दो साल के लिए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है, उनका कार्यकाल 2019  वर्ल्ड कप तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें