फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोचनाओं से घिरे शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पिछले 15-20 साल में मौजूदा टीम सबसे बेहतर

Thu, 06 Sep 2018 08:27 AM IST
भाषा, लंदन
विज्ञापन
1 of 6
ravi shastri
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे में टेस्ट सीरीज गंवा दी है लेकिन कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विदेशी पिचों पर मौजूदा टीम का प्रदर्शन 15-20 वर्षों में पिछली कई टीमों से बेहतर रहा है। भारतीय टीम ने साउथम्पटन में चौथा टेस्ट 62 रन से गंवा दिया था और पांच मैचों की सीरीज में 1-3 से पिछड़ चुकी है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
रवि शास्त्री
शास्त्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों के प्रयासों में कमी नहीं रही है। अगर आप पिछले तीन वर्षों को देखें तो हमने विदेश में नौ मैच और तीन सीरीज (एक बार विंडीज, दो बार श्रीलंका) जीती हैं। मुझे नजर नहीं आता कि पिछले 15-20 वर्षों में किसी अन्य भारतीय टीम ने इतने कम समय में इतना बेहतर प्रदर्शन किया हो। इस सीरीज में कई महान खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। टीम में संकल्प है बस मानसिक मजबूती की जरूरत है। 
विज्ञापन

3 of 6
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
शास्त्री ने कहा, 'श्रृंखला का नतीजा 3-1 है जिसका मतलब भारत ने श्रृंखला गवां दी है। इस नतीजे से यह पता नहीं चलता है कि यह श्रृंखला 3-1 से भारत के पक्ष में या दो-दो की बराबरी पर भी हो सकती थी। पिछले मैच के बाद खिलाड़ियों को दुखी होना चाहिए और वे दुखी है लेकिन यह टीम आसानी से हार नहीं मानने वाली है।'

4 of 6
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के कोच ने बल्लेबाजों को सही शॉट चयन की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है सही शॉट चयन होना चाहिए था। हम चाय (साउथम्प्टन) के विश्राम के बाद अच्छी स्थिति में थे लेकिन हमने उसे गवां दिया। यह ऐसा क्षेत्र है जिसपर हमें काम करना होगा और टीम की जरूरत को समझना होगा।'
विज्ञापन

5 of 6
रवि शास्त्री - फोटो : SELF
उन्होंने कहा, 'जब हम चार विकेट पर 180 पर थे तो मुझे लगा कि हम 75-80 रन की बढ़त हासिल कर सकते थे और वह जरूरी होता। एजबेस्टन का मैच किसी के पाले में जा सकता था। एक समय इंग्लैंड की टीम की स्थिति मजबूत थी लेकिन हम वापसी करने में कामयाब रहे। पहले दिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद हमें काफी आगे होना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि शास्त्री - फोटो : self
शास्त्री ने कहा कि दोनों टीमों में मोईन अली का एक बड़ा अंतर था जिन्होंने पिच के रफ इलाके का अश्विन से बेहतर इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, 'अश्विन फिट था। आपको अंतिम दिन मोईन अली को श्रेय देना होगा। ईमानदारी से कहुं तो मोईन ने शानदार ढंग से गेंदबाजी की।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें