फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- इंग्लैंड नहीं इस अकेले खिलाड़ी से हार गई टीम इंडिया

Sat, 15 Sep 2018 05:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ravi shastri
भारत के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टेस्ट सीरीज में वे इंग्लैंड के सामूहिक प्रयास से नहीं हारे बल्कि हरफनमौला सैम करन के शानदार खेल ने उन्हें संकट में डाला। भारत को पांच मैचों की सीरीज में 1-4 से पराजय झेलनी पड़ी, लेकिन शास्त्री ने कहा कि स्कोर से यह पता नहीं चलता कि टीम ने कितना जुझारूपन दिखाया। 
विज्ञापन

2 of 5
ravi shastri
उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिये इंटरव्यू में कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बुरी तरह नाकाम रहे लेकिन हमने कोशिश की। हमें जहां जरूरी है , वहां श्रेय देना चाहिए। विराट और मुझे मैन आफ द सीरिज चुनने को कहा और हम दोनों ने सैम कुरेन को चुना। उसने हमें बहुत नुकसान पहुंचाया। इंग्लैंड से ज्यादा कुरेन ने हमें परेशान किया।'
विज्ञापन

3 of 5
sam curran
उन्होंने कहा ,'पहले टेस्ट में इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 87 रन था, लेकिन फिर कुरेन ने रन बनाये। चौथे टेस्ट में उनका स्कोर पहली पारी में छह विकेट पर 86 रन था लेकिन बाद में उसने रन बनाए।'

4 of 5
team india
रवि शास्त्री ने कहा, 'एजबेस्टन में पहली पारी में हमारा स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन था, लेकिन उसने विकेट ले लिए ।सीरीज में अहम मौकों पर उसने रन बनाये या विकेट लिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
उन्होंने कहा ,'हम अभी भी दुनिया की नंबर एक टीम है और इंग्लैंड को पता है कि हमने कितना अच्छा संघर्ष किया। मीडिया को पता है कि हमने कितना जुझारूपन दिखाया। हमारे प्रशंसकों को पता है। हमें खुद भीतर से पता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें