फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री का टीम इंडिया का हेड कोच बने रहना लगभग तय, बॉलिंग कोच लेकर भी नहीं होगा बदलाव!

Tue, 13 Aug 2019 10:49 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ravi shastri
रवि शास्त्री का भारत की सीनियर क्रिकेट टीम के टीम के हेड कोच पर काबिज रहना लगभग तय है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खुले तौर पर कहा है कि रवि शास्त्री फिर से हेड कोच बने रहना देखना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) द्वारा टीम इंडिया के हेड कोच और स्पोर्ट स्टाफ को चुनने के लिए नियुक्त कपिल देव की अगुआई वाली पूरी तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) द्वारा कप्तान विराट कोहली की राय का सम्मान करने की बात कहना शास्त्री के अपने पद पर बने रहने की ओर इशारा करता है।  हालांकि रवि शास्त्री सहित तीन भारतीय और टॉम मूडी, माइक हेसन और फिल सिमंस छह के नाम टीम इंडिया के हेड कोच के लिए छांटे गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भारत अरुण और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
ये सभी सीएसी के सामने इंटरव्यू के लिए शुक्रवार को मुंबई में मौजूद होंगे। भारत के हेड कोच के नाम पर शुक्रवार या इस हफ्ते के आखिर तक मुहर लग जाएगी। अकेले टॉम मूडी ही भारत के हेड कोच पद के लिए रवि शास्त्री को कुछ चुनौती देते जरूर लगते हैं। बी. अरुण के भारत के बॉलिंग कोच के रूप में दमदार प्रदर्शन के चलते अपने पद पर बने रहना पक्का लग रहा है। फील्डिंग कोच के लिए श्रीधर को दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोडस से चुनौती मिल सकती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
हेड कोच रवि शास्त्री सहित टीम इंडिया के सभी स्पोर्ट स्टाफ का कार्यकाल विश्व कप के बाद खत्म होने के बाद वेस्ट इंडीज दौरे तक 45 दिन तक बढ़ा दिया गया है। भारत के हेड कोच रवि शास्त्री  सहित सभी मौजूदा स्पोर्ट स्टाफ सीधे चयन प्रक्रिया का हिस्सा रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड( बीसीसीआई) ने  टीम इंडिया के हेड कोच, बल्लेबाजी कोच, फील्डिंग कोच, फिजियो, स्ट्रेंग्थ एंड कंडीशनिंग कोच और प्रशासनिक कोच के लिए 16 जुलाई को आवेदन आमंत्रित किए थे। 
 

4 of 5
संजय बांगड़ - फोटो : social Media
असल में माथापच्ची केवल टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच के लिए होनी है। बोर्ड के सूत्रों से पूरे संकेत यही है कि बल्लेबाजी कोच के रूप में संजय बांगड़ का विकल्प तलाशा जा रहा है। सूत्र ये संकेत दे रहे हैं कि छांटे गए छह नामों में किसी एक भारतीय को आखिर में बल्लेबाजी कोच की पेशकश की जा सकती है। यदि हेड कोच की जिम्मेदारी नहीं मिल पाती तो फिर हेसन और सिमंस के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालने को राजी होने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लालचंद राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में भारत के बल्लेबाजी कोच के रूप में प्रवीण आमरे, रॉबिन सिंह, लालचंद राजपूत और विक्रम राठौर और अरुण कुमार के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि आमरे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के और रॉबिन सिंह मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी सलाहकार रह चुके है। लालचंद राजपूत  भारत की टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम के कोच रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी श्रीलंका को बतौर कोच 2007 के विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया था।  माइक हेसन बतौर कोच न्यूजीलैंड को 2015 के विश्व कप फाइनल में पहुंचा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें