फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी बने टार्जन, पेड़ पकड़कर पानी में यूं लगाई छलांग

Tue, 13 Aug 2019 08:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिखर धवन-पोलार्ड - फोटो : social Media
भारतीय खिलाड़ी कैरेबियाई जमीन पर अपने खेल का आनंद ले रहे हैं। पहले ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन और टीम के कुछ अन्य सदस्य खाली समय में जमकर आनंद ले रहे थे। खास बात यह है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी इसमें उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
श्रेयस अय्यर- शिखर धवन-पोलार्ड - फोटो : social Media
टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने मस्ती करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए हैं। वीडियो में ये खिलाड़ी एक-दूसरे पर पानी उछालते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ अन्य वीडियो में विंडीज के निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी भी भारतीय प्लेयर्स के साथ हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
शिखर धवन - फोटो : file
शिखर धवन और श्रेयस अय्यर द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में भारतीय और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी धूम मचाते हुए नजर आ रहे हैं। शिखर धवन के पोस्ट किए गए वीडियो में धवन पंत और दूसरे प्लेयर के साथ पानी में छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media
बुधवार को त्रिनिदाद में सीरीज का अंतिम वन-डे मुकाबला खेला जाएगा। पहला एकदिवसीय मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, इस मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक और अय्यर ने अर्धशतक जड़ा था। वेस्टइंडीज के दौरे के आखिर में भारतीय टीम को दो टेस्ट खेलने हैं। ये टेस्ट, आईसीसी की टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें