राशिद खान के बेहतरीन प्रदर्शन के दम रविवार को देहरादून में खेले गए टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रन से करारी मात दी। अफगानिस्तान के शानदार स्पिनर राशिद खान ने तीन ओवर में सिर्फ 4.33 की इकॉनमी रेट से 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
2 of 8
rashid khan
इसी के साथ राशिद ने टी-20 क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में राशिद ने अपने शुरुआती ओवर की पहली गेंद पर ही विकेट ले लिया।
विज्ञापन
3 of 8
सईद अजमल
- फोटो : getty
अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर राशिद खान से पहले टी-20 क्रिकेट में ऐसा सिर्फ पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज सईद अजमल ही कर पाए थे।
4 of 8
rashid khan
- फोटो : amar ujala
राशिद ने इसी ओवर की दूसरी गेंद पर भी विकेट चटकाया। टी-20 के इतिहास में आज तक किसी गेंदबाज ने पहले ओवर की पहली दो गेंदों में लगातार विकेट नहीं चटकाए थे।
विज्ञापन
5 of 8
राशिद खान
बता दें कि टी-20 क्रिकेट में राशिद का यह कोई इकलौता रिकॉर्ड नहीं है। इससे पहले वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी बने थे।
विज्ञापन
6 of 8
rashid khan
- फोटो : File
राशिद खाने ने सिर्फ दो साल 220 दिन में 50 विकेट पूरे कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था।
विज्ञापन
7 of 8
राशिद खान
- फोटो : ESPN
बता दें टी-20 में राशिद ने अब तक कुल 31 मुकाबले खेले हैं और उनके खाते में अब तक 52 विकेट आ चुके हैं।