फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया कर रही थी रनों की बरसात, 'बॉलीवुड के खिलजी' ने कमेंट्री करके फैंस को किया डबल खुश

Thu, 28 Jun 2018 07:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शिखर धवन और रणवीर सिंह
टीम इंडिया ने आयरलैंड दौरे की धमाकेदार शुरुआत की। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने बुधवार को पहले टी-20 इंटरनेशनल में मेजबान टीम को 76 रन के विशाल अंतर से हराया और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा व अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। बता दें कि डबलिन में खेले गए पहले टी-20 में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 132 रन बना सकी। कुलदीप यादव को मैच में चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

2 of 7
Ranveer Singh
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। ओपनर शिखर धवन (74) और रोहित शर्मा (97) ने आयरिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 160 रन की साझेदारी की। इन दोनों ने रनों की बरसात जरूर की, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। सुरेश रैना (10), एमएस धोनी (11) और कप्तान विराट कोहली तो बिना खाता खोले ही डगआउट लौट गए। बहरहाल, 'बॉलीवुड के खिलजी' यानी स्टार एक्टर रणवीर सिंह ने मैच के दौरान कमेंट्री करके फैंस को डबल खुश कर दिया। डबल खुश कैसे? वह इसलिए क्योंकि क्रिकेट फैंस पहले भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए रन पर खुश हो रहे थे, फिर पद्मावत फेम रणवीर सिंह की कमेंट्री से उन्हें दोहरी खुशी मिली।
विज्ञापन

3 of 7
एमएस धोनी
रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के एक्टिव एक्टर्स में होती है और वह खेल के भी बहुत बड़े दीवाने हैं। बहरहाल, सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मैच के बारे में कुछ ट्वीट्स किए जो फैंस को बहुत रास आए। एमएस धोनी ने बेशक छोटी ही पारी खेली, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने फैंस का दिल जरूर जीता। धोनी ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का जड़ा, जिसके बाद मैदान में मौजूद दर्शकों ने धोनी...धोनी के नारों से स्टेडियम में जोश भर दिया।

4 of 7
ranveer singh switzerland
जब धोनी आउट हुए तो रणवीर सिंह ने एक ट्वीट किया, 'कोई नहीं यार, आखिरी ओवर है। धोनी के जैसा कोई नहीं खेल सकता। जैसी जरुरत होती है वो उस तरह से बल्लेबाजी कर सकते हैं।' धोनी पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए।



 
विज्ञापन

5 of 7
सुरेश रैना
इतना ही नहीं रणवीर ने सुरेश रैना के आउट होने पर दुख भी जताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'दुर्भाग्यवश तरीके से आउट हुए रैना। उन्हें बल्लेबाजी करते देखने में बहुत मजा आता है।'



 
विज्ञापन

6 of 7
शिखर धवन
यहीं नहीं, शिखर धवन ने शानदार पारी खेली, जिससे खुश होकर रणवीर सिंह ने ट्वीट किया, 'गब्बर फॉर्म में है। शिखर धवन मुझे बहुत मजा आया।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शर्मा
रणवीर सिंह ने रोहित शर्मा की पारी के लिए भी ट्वीट किया और लिखा, 'इस बीच रोहित शर्मा द हिटमैन भी जोरदार पारी खेल रहे हैं।'



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें