Ranveer Singh
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। ओपनर शिखर धवन (74) और रोहित शर्मा (97) ने आयरिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 160 रन की साझेदारी की। इन दोनों ने रनों की बरसात जरूर की, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। सुरेश रैना (10), एमएस धोनी (11) और कप्तान विराट कोहली तो बिना खाता खोले ही डगआउट लौट गए। बहरहाल, 'बॉलीवुड के खिलजी' यानी स्टार एक्टर रणवीर सिंह ने मैच के दौरान कमेंट्री करके फैंस को डबल खुश कर दिया। डबल खुश कैसे? वह इसलिए क्योंकि क्रिकेट फैंस पहले भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए रन पर खुश हो रहे थे, फिर पद्मावत फेम रणवीर सिंह की कमेंट्री से उन्हें दोहरी खुशी मिली।