संजू सैमसन और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के लिए छह मैचों में डग-आउट में बैठने के बाद संजू ने चयनकर्ताओं को जवाब देते हुए रणजी में जबरदस्त शुरुआत की है। संजू ने इस साल आईपीएल में शतक लगाने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक भी ठोका, वे लगातार अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से ऋषभ पंत के लिए भी चुनौती बने हुए हैं।