फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों बाद रणजी ट्रॉफी फाइनल में हुआ ये कमाल, इस गेंदबाज ने रचा इतिहास

Sat, 30 Dec 2017 01:58 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीश गुरबानी - फोटो : Midday
इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ के तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने दिल्ली के खिलाफ हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया है। इंदौर में रणजी ट्रॉफी के 84वें सीजन का खिताबी मुकाबला विदर्भ और दिल्ली के बीच खेला जा रहा है। गुरबानी ने अपनी हैट्रिक के दौरान दिल्ली के विकास मिश्रा, नवदीप सैनी और ध्रुव शौरे को अपना शिकार बनाया। उन्होंने ये तीन विकेट बोल्ड आउट किए हैं। रजनीश गुरबानी ने 69 रन देकर छह विकेट लिए और अपनी विरोधी टीम को सिर्फ 295 रन पर ही समेट दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
रजनीश गुरबानी - फोटो : Indian Express
वैसे इस युवा गेंदबाज ने कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विदर्भ को रणजी इतिहास में पहली दफा फाइनल में पहुंचाने का दम दिखाया था। कोलाकाता में खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने 12 विकेट का शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
रजनीश गुरबानी - फोटो : CricketCountry
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह 76वीं हैट्रिक है, लेकिन फाइनल की बात करें तो यह महज दूसरा मौका है. इससे पहले 1973 में गुजरात के बी कल्याण सुंदरम ने मुंबई के खिलाफ रणजी फाइनल में हैट्रिक जमाई थी। मजे की बात यह है कि वो भी गुरबनी की तरह राइट आर्म मीडियम पेसर रहे।

4 of 5
गुरबानी - फोटो : indiatoday
दिल्ली के खिलाफ 59 रन देकर गुरबानी ने छह विकेट लिए हैं जो कि उनके गेंदबाजी का  दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने इस सत्र में सेमीफाइनल में कोलकाता में कर्नाटक के खिलाफ 68 रन पर 7 विकेट लिए थे जो उनका सर्वोच्च गेंदबाजी प्रदर्शन था। वैसे गुरबानी अब तक पांच बार एक पारी में पांच या उससे ​अधिक विकेट ले चुके हैं। और ये सब प्रदर्शन इस साल ही आए हैं। वह रणजी के मौजूदा सत्र में अब तक छह मैच में 15.56 की औसत से 37 विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरबानी
विदर्भ के तेज गेंदबाज़ रजनीश ने रणजी के मौजूदा सत्र की दूसरी हैट्रिक ली। इससे पहले कर्नाटक के कप्तान आर विनय कुमार ने क्वार्टरफाइनल में मुंबई के खिलाफ इस सत्र की पहली हैट्रिक अंजाम दी थी। बहरहाल, गुरबानी की ये हैट्रिक रणजी इतिहास की 76वीं और नॉक आउट दौर में लगने वाली 7वीं हैट्रिक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें