राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : ipl
जोफ्रा आर्चर- तेज गेंदबाज ने चेन्नई को दो महत्वपूर्ण झटके दिए, जिसकी मदद से राजस्थान की टीम 'धोनी की सेना' को 176 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब हुई। आर्चर ने सबसे पहले फॉर्म में चल रहे अंबाती रायुडू (12) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने शेन वॉटसन (39) को बटलर के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। यह विकेट ज्यादा महत्वपूर्ण रहा क्योंकि वॉटसन और सुरेश रैना (52) ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की थी।