फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 'गुलाबी' क्यों हुए रॉयल्स, वजह है बेहद खास

Fri, 11 May 2018 09:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ गुलाबी जर्सी पहनी। आईपीएल 2018 के 43वें मैच में जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम पर रॉयल्स की टीम के साथ-साथ फैंस ने भी गुलाबी जर्सी पहन रखी है।
विज्ञापन

2 of 5
वसुंधरा राजे
राजस्थान रॉयल्स ने एक बेहद खास वजह से नीली की बजाय गुलाबी जर्सी पहनी है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के इरादे से इस पहल की शुरुआत की है। फ्रैंचाइजी लोगों को समय पर कैंसर की जांच कराने के लिए अपील कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
राजस्थान रॉयल्स के कैंसर आउट कैंपेन के तहत कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम साथियों कृष्णप्पा गौतम और महिपाल लोमरोर के साथ बुधवार को अपनी कैंसर की जांच भी कराई थी। राजस्थान रॉयल्स यह जागरूकता अभियान राज्य सरकार, नेशनल कैंसर ग्रिड, इंडियन कैंसर सोसायटी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन के साथ मिलकर चला रही है।

4 of 5
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स राजस्थान आईपीएल की दूसरी टीम बनी, जो सामाजिक हित से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह का प्रयोग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पर्यावरण बचाव मुहिम के तहत एक मैच में लाल की जगह हरी जर्सी में देखा जाता है। अब एक और टीम इसी तरह के एक संदेश को लेकर पिंक जर्सी में उतरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें