फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैना और रोहित के नाम ऐसा रिकॉर्ड जो कोहली-धोनी के पास नहीं

Sat, 21 May 2016 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : PTI
आईपीएल के हर सत्र में ढेरों शानदार रिकॉर्ड्स बनते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जो बेहद दिलचस्प भी रहे हैं। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड सुरेश रैना और रोहित शर्मा के नाम दर्ज है जिसे विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर सके हैं। जबकि ये 4 उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं जिन्हें हर आईपीएल में खेलने का चांस मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

रैना और रोहित के नाम ऐसा रिकॉर्ड जो कोहली-धोनी के पास नहीं

2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
सुरेश रैना और रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टूर्नामेंट के हर सत्र में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि कोहली और धोनी ऐसा कर पाने में नाकाम रहे। साथ ही रैना एकमात्र ऐसे भी बल्लेबाज है जिन्होंने शुरुआती 7 सत्रों में 400 से ज्यादा रन बनाए, इसमें 3 बार 500 से भी ज्यादा रन बनाए थे। जबकि पिछले सत्र में वह 374 रन ही बना पाए।
विज्ञापन

रैना और रोहित के नाम ऐसा रिकॉर्ड जो कोहली-धोनी के पास नहीं

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रैना के अलावा रोहित भी आईपीएल के हर सत्र में 300 से ज्यादा रन बनाते रहे हैं। 2008 से 2010 तक डक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए क्रमशः 404, 362 और 404 रन बनाए। इसके बाद रोहित मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए। बाद में वह टीम के कप्तान भी बने। 2011 से लेकर अब तक उन्होंने हर सत्र में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं।

रैना और रोहित के नाम ऐसा रिकॉर्ड जो कोहली-धोनी के पास नहीं

4 of 5
- फोटो : PTI
रैना और रोहित की इस कामयाबी को विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर सके। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने भले ही इस सत्र में 4 शतक जमा चुके हैं लेकिन आईपीएल के शुरुआती सत्र में वह कुछ खास नहीं कर सके थे। 2008 में वह 13 मैचों की 12 पारियों में 165 रन ही बना पाए। 2009 में भी वह 246 रन बना सके। लेकिन इसके बाद वह लीग में चमकने लगे और बल्ले से रन भी निकलने लगे। आईपीएल में ओवरऑल रन बनाने के मामले में भी वह रैना के पिछड़ गए हैं। रैना ने 4038 रन तो कोहली ने अब तक 4002 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना और रोहित के नाम ऐसा रिकॉर्ड जो कोहली-धोनी के पास नहीं

5 of 5
- फोटो : PTI
विराट कोहली ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी भी रैना और रोहित की इस उपलब्धि को कायम नहीं रख सके। चेन्नई सुपर किंग्स के बतौर कप्तान धोनी ने 2008 में शुरुआत तो शानदार की थी और 414 रन बनाए थे। फिर 2009 में 332 रन बनाए, लेकिन 2010 में वह 287 रन ही बना पाए जिसमें यह सफर टूट गया। इसके बाद हर सत्र में ज्यादा से ज्यादा स्कोर करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें