फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?

Sat, 21 May 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : PTI
आईपीएल-9 के 51 मुकाबले खत्म हो चुके हैं, और अब सिर्फ 5 मुकाबले ही शेष हैं लेकिन शीर्ष 4 में कौन सी टीमें होंगी यह अभी तय नहीं हो सका है। टूर्नामेंट के लीग चरण के अंतिम 5 मुकाबले बेहद निर्णायक हो गए हैं और अब हारने की सूरत टीम का आगे का रास्ता बंद हो सकता है।
 
विज्ञापन

IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?

2 of 8
- फोटो : PTI
देखना दिलचस्प होगा कि शीर्ष 6 में चल रही टीमों के बीच शेष मुकाबले कितने कांटे का होता है। मुरली विजय की अगुवाई में किंग्स इलेवन पंजाब और महेंद्रार सिंह धोनी की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। आइए, जानते हैं कि प्लेऑफ की रेस में कौन सी टीम कितने पानी में है और उसे निर्णायक दौर में पहुंचने के लिए क्या करना होगा।
विज्ञापन

IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?

3 of 8
- फोटो : PTI
सनराइजर्स हैदराबादः शुरुआत 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच चुकी सनराइजर्स हैदराबाद से करते हैं। एक तरह से यह टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है लेकिन अंकतालिका में इसकी स्थिति अभी साफ नहीं है। टीम के पास 2 मैच हैं और इनमें एक मैच आज ही यानी 20 को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ होगा। अगर डेविड वार्नर की टीम यह मैच हार भी जाती है तो उसके पास एक मैच और भी है जो 22 को कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ है। एक जीत के साथ उसके 18 अंक हो जाएंगे और वह शीर्ष 2 टीम में बनी रहेगी।
 

IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?

4 of 8
- फोटो : PTI
गुजरात लायंसः पहली बार आईपीएल में शिरकत कर रही इस टीम ने शुरुआत लगातार जीत के साथ की थी लेकिन टूर्नामेंट के बीच के मैचों में टीम की हार ने प्लेऑफ की गणित थोड़ी बिगाड़ कर रख दी। लेकिन कप्तान सुरेश रैना के पापा बनने के बाद वापसी वाले में मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स पर जीत के बाद अपनी स्थिति तो प्लेऑफ में पक्की कर ली है लेकिन शीर्ष 2 में बने रहने के लिए उसे अपना अगला और अंतिम लीग मैच जीतना ही होगा। गुजरात का अगला मैच शनिवार को कानपुर में मुंबई इंडियंस के साथ है और रैना की टीम यह मैच जीत जाती है तो मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन हार की सूरत में रनरेट देखना होगा। गुजरात की टीम आरसीबी से टूर्नामेंट की सबसे बड़ी हार झेल चुकी है।
विज्ञापन

IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?

5 of 8
- फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी): विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा। आरसीबी 13 मैचों से 7 जीत और 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम ने लगातार 3 मैच जीतकर अपनी स्थिति बेहतर करने में कामयाब रही है लेकिन अभी प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की नहीं है। आरसीबी का अंतिम मैच टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच के रूप में होगा, इसलिए इस टीम को अंतिम दिन तक का इंतजार करना होगा। उसका 22 को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ मैच है और उसे हर हाल में इस मैच को जीतना ही होगा, वरना उसे बाहर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?

6 of 8
- फोटो : pti
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर): केकेआर इस समय अंकतालिका में चौथे स्थान पर है और उसके 13 मैचों से 7 जीत (14 अंक) हैं। वह एक समय शीर्ष पर चल रही थी लेकिन टूर्नामेंट के अंतिम पड़ाव पर लगातार 2 मैचों में हार ने गौतम गंभीर की अगुवाई वाली केकेआर को चौथे पायदान पर ढकेल दिया। अब 22 को केकेआर का सामना शीर्ष पर विराजमान सनराइजर्स हैदराबाद से होगा और उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन

IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?

7 of 8
- फोटो : PTI
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा की अगुवाई वाली इस टीम के लिए स्थिति करो या मरो वाली है। प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपना अंतिम मैच निश्चित तौर पर जीतना पड़ा। 21 को कानपुर में मुंबई का मुकाबला दूसरे स्थान पर चल रही गुजरात लायंस की टीम के साथ होगा और अगर टीम यह मैच जीत जाती है तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ की जगह पक्की हो जाएगी लेकिन स्थिति के लिए रनरेट के भरोसे रहना होगा।
 
विज्ञापन

IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?

8 of 8
- फोटो : pti
दिल्ली डेयरडेविल्सः इस टीम के 12 मैचों से 12 अंक यानी 6 जीत है और प्लेऑफ में जाने के लिए अपने शेष दोनों मैचों में जीत हासिल करना ही होगा। एक मैच में हार के साथ ही चुनौती वहीं खत्म हो जाएगी। इन दो में से उसका पहला मुकाबला आज 20 को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा, फिर आरसीबी के खिलाफ दूसरा मैच 22 को है। हैदराबाद पर जीत के साथ उन्हें अपने अंतिम मैच में भी जीत की आस रखनी होगी तभी राहुल द्रविड़ की मेंटरशिप में यह टीम आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें