फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Dravid in Bollywood: 'अपनी बायोपिक में किस अभिनेता को देखना चाहेंगे?' द्रविड़ ने दिया मजेदार जवाब, जानें

Fri, 23 Aug 2024 10:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 के बीच टीम इंडिया में हुए बदलाव को लेकर द्रविड़ ने कहा कि तैयारी, योजना और क्रियान्वयन के मामले में उन्होंने कुछ भी अलग नहीं किया था और वे टीम में कुछ भी बदलना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
1 of 4
राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI
भारतीय टीम को अपनी कोचिंग में टी20 विश्व कप जिताने वाले राहुल द्रविड़ इन दिनों क्रिकेट से दूर परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। हालांकि, वह बीच-बीच में किसी अवॉर्ड समारोह में दिख जाते हैं। हाल ही में वह मुंबई में आयोजित सीएट क्रिकेट सम्मान समारोह में दिखे थे, जहां उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था। इस समारोह में उनसे एक्टिंग को लेकर भी सवाल पूछे गए, जिस पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सभी की बोलती बंद हो गई। द्रविड़ का यह स्टाइल कोई नया नहीं है और उनकी यही खासियत फैंस के दिल में उनके लिए खास जगह बनाती है।
विज्ञापन

2 of 4
पारस, विक्रम, दिलीप और द्रविड़ - फोटो : BCCI
दरअसल, अवॉर्ड शो के दौरान सवाल और जवाब सत्र में उनसे किसी ने पूछा- अगर आपकी बायोपिक बनती है तो उसमें आप किस अभिनेता को अपना रोल निभाते देखना चाहेंगे? इस पर द्रविड़ ने मजाक में जवाब दिया- 'अगर पैसा ज्यादा मिलते हैं, तो मैं खुद यह रोल करना चाहूंगा।' इतना कहने के बाद वह जोर से हंस पड़े और वहां मौजूद लोग भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके। इससे पहले द्रविड़ ने वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 को लेकर भी बयान दिया था। द्रविड़ मानते हैं कि कभी कभी थोड़ी सी किस्मत भी बड़े मैच के नतीजों को प्रभावित कर सकती है जिसके लिए उन्होंने वनडे विश्व कप फाइनल में भारत को आस्ट्रेलिया से मिली दिल तोड़ने वाली हार और अपनी टीम की टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत का उदाहरण दिया।
विज्ञापन

3 of 4
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
भारत पिछले साल लगातार 10 मैच में जीत के बाद वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचा था लेकिन टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम जब खिताबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया से भिड़ी तो उसके लिए कुछ भी कारगर नहीं रहा। छह महीने बाद कप्तान रोहित शर्मा और द्रविड़ ने मिलकर अधूरी कसर पूरी की। टी20 विश्व कप फाइनल में मजबूत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किस्मत ने भारतीय टीम का साथ दिया। दोनों टूर्नामेंट के बीच टीम इंडिया में हुए बदलाव को लेकर द्रविड़ ने कहा कि तैयारी, योजना और क्रियान्वयन के मामले में उन्होंने कुछ भी अलग नहीं किया था और वे टीम में कुछ भी बदलना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन

4 of 4
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
द्रविड़ ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, मैं कुछ भी अलग नहीं करना चाहता था। मुझे लगता है कि हमने वनडे विश्व कप में एक शानदार अभियान चलाया। रोहित और टीम, उस वनडे विश्व कप में शामिल सभी लोगों ने, हमने एक शानदार अभियान चलाया। हम इससे बेहतर तैयारी नहीं कर सकते थे, न इससे बेहतर प्लानिंग और खुद को अमल कर सकते थे। हमने लगातार 10 मैच जीतने के लिए जो किया, वही पूरे टूर्नामेंट में हमारी मानसिकता था। हमें जो सही लगा, हमने किया। मैं भारत में एक खिलाड़ी के रूप में कभी भी विश्व कप का हिस्सा नहीं रहा हूं, लेकिन एक कोच के रूप में एक शहर से दूसरे शहर जाने और बस चलकर यह देखने का अनुभव कि इस देश के लोगों के लिए इस खेल का क्या मतलब है, अभूतपूर्व था। यह अविश्वसनीय था। हम फाइनल में हार गए और ऑस्ट्रेलिया ने उस दिन हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। वे एक बेहतर टीम थी और उन्हें बधाई। खेल में ऐसा हो सकता है और खेल इसी के बारे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें