फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Chahar Wedding: जानिए कौन हैं राहुल चाहर की मंगेतर ईशानी, नौ मार्च को गोवा में करेंगी शादी

Mon, 07 Mar 2022 05:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल चाहर और ईशानी ने साल 2019 में सगाई की थी। इसके तीन साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दोनों का डेस्टिनेशन वेडिंग करने का प्लान है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
राहुल चाहर और ईशानी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के लेग स्पिनर राहुल चाहर नौ मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राहुल गोवा में अपनी मंगेतर ईशानी के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। ईशानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। इन दोनों ने साल 2019 में जयपुर में सगाई की थी। गोवा में शादी के बाद आगरा में रिसेप्शन भी दिया जाएगा। ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। राहुल के भाई दीपक चाहर और बहन मालती चाहर भी इस शादी का हिस्सा होंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
राहुल चाहर और ईशानी - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल का परिवार शादी के लिए गोवा पहुंच चुका है, जबकि दीपक चाहर शादी वाले दिन गोवा पहुंचेंगे। उनकी बहन मालती चाहर भी इस शादी का हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन

3 of 7
राहुल चाहर और ईशानी - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल चाहर अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, लेकिन इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। राहुल भारत के लिए भी वनडे और टी-20 मैच खेल चुके हैं। 

4 of 7
राहुल चाहर और ईशानी - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में राहुल को 5.25 करोड़ की मोटी कीमत मिली है। आईपीएल में पहली बार वे मुंबई के अलावा किसी और टीम के लिए खेलेंगे। 2018 से लेकर 2021 तक राहुल मुंबई की टीम का हिस्सा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
राहुल चाहर और ईशानी - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल चाहर भारत के लिए एक वनडे और पांच टी-20 मैच खेल चुके हैं। एक वनडे मैच में उनके नाम तीन विकेट हैं, जबकि पांच टी-20 मैच में उन्होंने सात विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.59 की रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
राहुल चाहर और ईशानी - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में रवि बिश्नोई 42 मैच में 43 विकेट ले चुके हैं और 7.45 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। उनकी इकोनॉमी के कारण ही उन्हें टी-20 में बहुत उपयोगी गेंदबाज माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राहुल चाहर और दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल चाहर के अलावा दीपक चाहर भी सगाई कर चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में ही प्रपोज किया था। दीपक भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें