फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संकटमोचक' अश्विन ने बल्ले और गेंद से बनाया नया रिकॉर्ड

Wed, 10 Aug 2016 07:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आर अश्विन - फोटो : PTI
आर अश्विन इस समय टीम इंडिया के सबसे बेस्ट 'संकटमोचक' बने हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने गेंद के इतर बल्ले से कमाल दिखाते हुए एक नया रिकॉर्ड ही बना दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन उन्होंने बल्ले से बड़ी पारी खेलते हुए भारत को शुरुआती संकट से उबार लिया।
विज्ञापन

'संकटमोचक' अश्विन ने बल्ले और गेंद से बनाया नया रिकॉर्ड

2 of 7
आर अश्विन - फोटो : Getty
दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर आर अश्विन पहले दिन का खेल खत्म होने तक रिदिमान साहा के साथ छठे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 126 रन था लेकिन अश्विन और साहा ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से करीब-करीब बाहर निकाल दिया। किसी भी सीरीज में ऑलराउंड प्रदर्शन का सबसे शानदार प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

'संकटमोचक' अश्विन ने बल्ले और गेंद से बनाया नया रिकॉर्ड

3 of 7
अश्विन - फोटो : Facebook
लंबे कद के क्रिकेटर अश्विन ने इस मैच में 75 रनों की पारी खेली है और अभी क्रीज पर बने हुए हैं, जब वह दूसरे दिन का खेल आगे बढ़ाएंगे तो उनका लक्ष्य अपने करियर का चौथा शतक जमाने पर होगा। फिलहाल वह शतक से 25 रन दूर हैं। इस सीरीज में उन्होंने दूसरी बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है। साथ ही गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 2 या उससे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा का विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है।

'संकटमोचक' अश्विन ने बल्ले और गेंद से बनाया नया रिकॉर्ड

4 of 7
किसी टेस्ट सीरीज में 2 बार 50 या उससे ज्यादा की पारी के अलावा गेंदबाजी में भी 2 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा करने वाले भारतीय क्रिकेट के तीसरे क्रिकेटर हैं। इससे पहले यह कारनामा किया था कपिल देव और भुवनेश्वर कुमार ने। लेकिन इन दोनों ने 5 या उससे बड़ी टेस्ट सीरीज में यह उपलब्धि हासिल की थी जबकि अश्विन ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में यह रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन

'संकटमोचक' अश्विन ने बल्ले और गेंद से बनाया नया रिकॉर्ड

5 of 7
भारतीय क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडर कपिल देव ने किसी भी सीरीज में 2 बार 50 से ज्यादा की पारी और 2 बार 5 या उससे ज्यादा का विकेट लेने का कारनामा दो बार किया है। पहली बार उन्होंने 1979-80 में पाकिस्तान के खिलाफ और फिर 1981-82 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराया। जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 2014 में इंग्लैंड की धरती पर मेजबान टीम के खिलाफ यह प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन

'संकटमोचक' अश्विन ने बल्ले और गेंद से बनाया नया रिकॉर्ड

6 of 7
अश्विन - फोटो : getty
अश्विन ने पिछले मैच शानदार शतक लगाते हुए 113 रनों की पारी खेली थी। यह उनके करियर का तीसरा शतक था और वह चौथे शतक पर निगाह जमाए हुए हैं। उन्होंने 75 का आंकड़ा छूने के बाद हर बार शतक लगाया है। दिसंबर, 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ वह 91 रन बनाकर शतक नहीं लगा पाए थे लेकिन तब वह नाबाद लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'संकटमोचक' अश्विन ने बल्ले और गेंद से बनाया नया रिकॉर्ड

7 of 7
अश्विन - फोटो : getty
पुछल्ले बल्लेबाज आर अश्विन अब सिद्धहस्त बल्लेबाज होते जा रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका बल्लेबाजी का औसत 66.57 है जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज का इस कैरेबियाई टीम के खिलाफ 5 या उससे ज्यादा पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें