फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो एमएस धोनी और विराट कोहली से भी ज्यादा कमाने वाले हैं अश्विन!

Mon, 09 Jan 2017 08:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : BCCI
साल 2016 टीम इंडिया के लिए बेमिसाल रहा है। मगर टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए यह साल सुनहरा सफर साबित हुआ। टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज ने साल का अंत आईसीसी की टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में भी चोटी पर रह कर किया।
विज्ञापन

तो एमएस धोनी और विराट कोहली से भी ज्यादा कमाने वाले हैं अश्विन!

2 of 8
आर अश्विन
यही नहीं अश्विन को साल के बेस्ट क्रिकेटर और साल का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड भी मिला। हालांकि नया साल अश्विन के लिए नई सौगात लेकर आया है। अश्विन ने हाल ही में आईटीडब्लयू (ITW) ब्लिट्ज के साथ एक ब्रांडिंग पार्टनरशिप साइन की है।
विज्ञापन

तो एमएस धोनी और विराट कोहली से भी ज्यादा कमाने वाले हैं अश्विन!

3 of 8
महेंद्र सिंह धोनी और आर अश्विन
कंपनी का कहना है कि वो अश्विन के लिए 15 अतिरिक्त ब्रांड के विज्ञापन लेकर आएगी। यदि ऐसा होता है तो अश्विन 2017 के अंत तक कोहली को पछाड़ कर सबसे ज्यादा विज्ञापन करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

तो एमएस धोनी और विराट कोहली से भी ज्यादा कमाने वाले हैं अश्विन!

4 of 8
आर अश्विन - फोटो : ESPN
इस नई साझेदारी के साथ अश्विन 2017 की विदाई तक विज्ञापनों से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। ब्लिट्ज के सह-संस्थापक भैंरव शांत का मानना है कि अश्विन में ब्रांड बनने की जादुई क्षमता है, जिसे तराशने की जरूरत है।
विज्ञापन

तो एमएस धोनी और विराट कोहली से भी ज्यादा कमाने वाले हैं अश्विन!

5 of 8
अश्विन और विराट कोहली
2016 की बात करें तो अश्विन ने 12 टेस्ट मैचों में 23.90 की औसत से 72 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने 8 बार पारी में 5 विकेट हासिल किए। इसके अश्विन ने 14 पारियों में 4 अर्धशतक और 2 शतक के दम पर 43 की बेजोड़ औसत से 612 रन भी जड़े।
विज्ञापन

तो एमएस धोनी और विराट कोहली से भी ज्यादा कमाने वाले हैं अश्विन!

6 of 8
अश्विन - फोटो : getty
कंपनी के सह-संस्थापक का कहना है कि अश्विन की छवि साफ-सुथरी है और वो एक मेहनती और टेलेंटेड खिलाड़ी हैं। इसी के कारण वो मैदान के प्रदर्शन को विज्ञापन की दुनिया में भी काफी हद तक भुना सकते हैं।
विज्ञापन

तो एमएस धोनी और विराट कोहली से भी ज्यादा कमाने वाले हैं अश्विन!

7 of 8
अश्विन - फोटो : getty
अश्विन ने कहा कि वो बड़ी जिम्मेदारी के साथ किसी भी विज्ञापन को चुनना चाहते हैं। यदि सब कुछ सही रहा तो अश्विन सिर्फ विज्ञापन के दम पर 200 करोड़ रुपए सालाना कमा सकते हैं। यह रकम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली की कमाई से काफी ज्यादा है।
विज्ञापन

तो एमएस धोनी और विराट कोहली से भी ज्यादा कमाने वाले हैं अश्विन!

8 of 8
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
धोनी और कोहली क्रिकेट विज्ञापन के सबसे बड़े चेहरे माने जाते हैं। 2016 में धोनी ने विज्ञापन के जरिए 150 करोड़ रुपए और विराट कोहली ने 130 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हालांकि अश्विन दोनों की कितनी टक्कर देंगे, यह तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें