फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड  

Fri, 10 Feb 2017 02:13 AM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आर अश्विन - फोटो : ESPN
बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेला जा रहा टेस्ट मैच टीम इंडिया के धुरंधर स्पिन गेंदबाज के लिए विशेष साबित हो सकता है। वह इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के महानतम गेंदबाजों में से एक डेनिस लिली के विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड  

2 of 5
आर अश्विन - फोटो : ESPN
शानदार फॉर्म में चल रहे रविचंद्रन अश्विन ने कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर का 200वां विकेट हासिल किया था। वह सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे जबकि दुनिया में इस मामले में दूसरे पायदान पर थे। 

 
विज्ञापन

हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड  

3 of 5
आर अश्विन - फोटो : ESPN
लेकिन जैसे जैसे वह विकेट ले रहे हैं उस हिसाब से उनकी नंबर वन बनने की भूख बढ़ती जा रही है। भले ही वह तेजी से 200 टेस्ट विकेट हासिल करने के मामले में एक ऑस्ट्रेलियाई से पिछड़ गए थे लेकिन 250 विकेट के मामले में वह ऐसा नहीं करना चाहते हैं। हैदराबाद में यदि वह 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह दुनिया के सबसे तेज 250 टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। उनके नाम फिलहाल 44 टेस्ट में 248 विकेट हैं।

 

हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड  

4 of 5
डेनिस लिली
फिलहाल यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली के नाम दर्ज है। लिली ने 48 टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को 250 विकेट तक पहुंचने के लिए 49 टेस्ट खेलने पड़े थे। जबकि स्टेन के हमवतन और सफेद बिजली के नाम से विख्यात एलन डोनाल्ड 50 टेस्ट मैच में 250 विकेट के आंकड़े तक पहुंचे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में अश्विन तोड़ सकते हैं डेनिस लिली का विश्व रिकॉर्ड  

5 of 5
अनिल कुंबले - फोटो : getty
स्पिन गेंदबाजों में सबसे तेजी से इस उपलब्धि को श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 51 टेस्ट में हासिल किया था। जबकि टीम इंडिया के वर्तमान कोच अनिल कुंबले को यह मुकाम हासिल करने के लिए 55 टेस्ट खेलने पड़े थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें