फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी पोस्ट ऑफिस की और सैलरी प्रधानमंत्री से दस गुना ज्यादा

Fri, 10 Feb 2017 01:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या किसी देश में एक सरकारी अधिकारी का वेतन वहां के प्रधानमंत्री से दस गुना ज्यादा हो सकता है। यकीन नहीं होगा लेकिन यह मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए क्या है यह पूरा मामला- 
विज्ञापन

नौकरी पोस्ट ऑफिस की और सैलरी प्रधानमंत्री से दस गुना ज्यादा

2 of 5
अहमद फहर, ऑस्ट्रेलियाई डाक विभाग में नेशनल मेल सर्विस के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात हैं। फहर को जुलाई 2015 से लेकर जून 2016 के बीच ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 29 करोड़ रुपये तनख्वाह के रुप में दिए। इसमें वेतन के अलावा बोनस व कुछ अन्य खर्च शामिल भी हैं। जबकि इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल को सिर्फ 2.60 करोड़ रुपये तनख्वाह के रुप में मिले। 

 
विज्ञापन

नौकरी पोस्ट ऑफिस की और सैलरी प्रधानमंत्री से दस गुना ज्यादा

3 of 5
यह मामला तब सामने आया, जब ऑस्ट्रेलिया की संसदीय समिति ने इन आंकड़ों को चर्चा के दौरान पेश किया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को जब पता चला कि एक सरकारी अधिकारी को उनसे दस गुना रकम तनख्वाह के मिलती है तो वो भी हैरान हो गए।

 

नौकरी पोस्ट ऑफिस की और सैलरी प्रधानमंत्री से दस गुना ज्यादा

4 of 5
प्रधानमंत्री ने हैरानी जताते हुए कहा कि आखिर एक सरकारी अधिकारी पर इतना पैसा कैसे खर्च किया जा सकता है। क्या वह प्रधानमंत्री से भी महत्वपूर्ण व्यक्ति है?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी पोस्ट ऑफिस की और सैलरी प्रधानमंत्री से दस गुना ज्यादा

5 of 5
समिति ने जब दूसरे देशों में यही काम करने वालों की तनख्वाह की तुलना फहर की तनख्वाह से की तो पता चला कि अमेरिका में इसी काम के लिए अधिकारी को 2 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार मामले पर गंभीरता से विचार कर रही है। माना जा रहा है कि एक अधिकारी को इतना ज्यादा वेतन देने पर जल्द ही रोक लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें